फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British computing inventor Clive Sinclair dies at 81 Years

ब्रिटेन: कंप्यूटर-गेमिंग का दीवाना बनाने वाले सिनक्लेयर नहीं रहे, कैंसर से हार गए जंग

Sat, 18 Sep 2021 07:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Sep 2021 07:08 AM IST
सार

मशहूर ब्रिटिश आविष्कारक व उद्यमी क्लाइव सिनक्लेयर का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से मौत हो गई। एलन मस्क सहित दुनिया के तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
British computing inventor Clive Sinclair dies at 81 Years
क्लाइव सिनक्लेयर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर ब्रिटिश आविष्कारक व उद्यमी क्लाइव सिनक्लेयर का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को कंप्यूटर व गेमिंग का दीवाना बनाने वाले सिनक्लेयर ने 1980 के दशक में किफायती घरेलु कंप्यूटर बनाकर शोहरत व दौलत हासिल की।

विज्ञापन


उनके निधन पर एलन मस्क सहित दुनियाभर के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी बेटी बेलिंडा सिनक्लेयर ने बीबीसी से कहा कि उनके पिता एक हफ्ता पहले तक नए आविषकार में जुटे थे। वे नवोन्मेषी व कल्पनाशील थे। उन्हें नई चीजें ईजाद करना बहुत उत्साहित करता था।
विज्ञापन


1940 में दक्षिण-पश्चिमी लंदन के आलीशन इलाके रिचमंड में जन्मे सिनक्लेयर 17 की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था और तकनीक पत्रकार बन गए। बाद में उन्हें लगा कि अगर वे खुद तकनीक ईजाद करें तो बेहतर होगा। इसी खयाल के साथ उन्होंने 22 की उम्र में सिनक्लेयर रैडोनिक्स नाम की कंपनी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा ट्रांजिस्टर रेडियो भी बनाया। उन्हें असल पहचान 1973 में मिली जब उन्होंने दुनिया का पहला जेब में समा जाने वाला कैलकुलेटर तैयार किया। इसके बाद वे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए। बाद में वे किफायती कंप्यूटर बनाने के कारोबार में उतरे और महज 100 पाउंड में उन्होंने जेडएक्स 80 घरेलु कंप्यूटर पेश कर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को भी दिया सहारा
सिनक्लेयर ने 1982 में जेडएक्स स्पेक्ट्रम कंप्यूटर पेश किया जो ब्रिटेन में सबसे ज्यादा बिकने वाला कंप्यूटर बना। इससे सिनक्लेयर न सिर्फ मल्टीमिलियनर बने, बल्कि प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर के नेतृत्व में बड़े आर्थिक सुधारों से गुजर रही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को भी सहारा दिया। इसके बाद 1983 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें सर की उपाधि से नवाजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed