{"_id":"5d491bee8ebc3e6d216fe706","slug":"british-airways-flight-lands-in-spain-after-smoke-fills-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश एयरवेज के विमान में लैंडिंग के दौरान भरा धुआं, यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश एयरवेज के विमान में लैंडिंग के दौरान भरा धुआं, यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Tue, 06 Aug 2019 11:57 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 AM IST
सार
- लैंडिंग के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के विमान मे धुआं भर गया
- सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
विज्ञापन
british airways
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के वेलेंसिया स्थित हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के विमान में अचानक धुआं भर गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी ‘यूरोपा प्रेस’ ने बताया कि सोमवार को स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि तीन लोग दम घुटने से बीमार हो गए जिनका इलाज जारी है। वहीं 10 से 12 लोगों को आपात दरवाजे से निकलते समय चोटे आईं।
विज्ञापन
वेलेंसिया की क्षेत्रीय सरकार की आपात सेवाओं ने बताया कि उन्हें विमान के इंजन में आग लगने की जानकारी मिली थी, लेकिन बचावकर्मियों को हवाई-अड्डे पर केवल धुआं ही दिखा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम हीथ्रो से वेलेंसिया जाने वाले ब्रिटिश एयरवेज के विमान ‘बीए422’ के आज हुई घटना की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि केबिन क्रू और हवाईअड्डे के अधिकारियों द्वारा उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी जा रही थी। वहीं अन्य यात्रियों का कहना था कि उन्हें दो घंटों तक अपने सामान की प्रतिक्षा करने के लिए कहा गया।
विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री न कहा कि वेलेंसिया में आपातकालीन लैंडिंग चौंकाने वाली थी। इस स्थिति में धुएं से भरा विमान, न ऑक्सीजन, न विमान पर कोई घोषणा और न हवाई अड्डे में किसी भी चीज से निपटने वाला कर्मचारी थे। यह मेरे जीवन का सबसे भयानक अनुभव था।