फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain will adopt Indias way, Home Secretary Priti Patel calls for UK borders to be CLOSED to stop new coronavirus cases 

कोरोना पर काबू पाने के लिए ब्रिटेन अपनाएगा भारत का तरीका, चल रही है तैयारी 

Thu, 26 Mar 2020 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Mar 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Britain will adopt Indias way, Home Secretary Priti Patel calls for UK borders to be CLOSED to stop new coronavirus cases 
ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल - फोटो : social media

भारत ने कोरोना वायरस पर काबू के लिए जिस प्रकार का कदम उठाया है, ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल भी कोरोना वायरस के खिलाफ वैसे ही उपाय करने के पक्ष में हैं। यह बात एक मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है। पटेल इस महामारी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे देशों अमेरिका, ईरान और चीन के यात्रियों के लिए अपने देश की सीमाओं को बंद करने की इच्छुक हैं।

विज्ञापन


भारतीय मूल की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का मानना है कि जब सरकार ने घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया है तो कुछ खास देशों के यात्रियों को ब्रिटेन में आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ब्रिटेन में इस रोग के कारण 465 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


'डेली टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पटेल ने इस कदम के लिए सरकार से समर्थन मांगा है। इस कदम से तेहरान, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस और बीजिंग की दैनिक उड़ानों पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'हम सबसे ज्यादा चिंतित अमेरिका और ईरान की दैनिक उड़ानों को लेकर हैं।' ब्रिटेन आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा कथित तौर पर एक कैबिनेट समिति में उठाया गया है हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।


उल्लेखनीय है कि भारत ने इस महीने की शुरूआत में ईरान से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी तथा बाद में और सख्त कदम उठाए। इसमें 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed