फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain warns China to suffer consequences on Hong Kong independence

ब्रिटेन ने हांगकांग की स्वतंत्रता पर चीन को दी चेतावनी

Wed, 03 Jul 2019 01:20 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Britain warns China to suffer consequences on Hong Kong independence
नए प्रत्यर्पण कानून का विरोध करते लोग - फोटो : हांगकांग फ्री प्रेस
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने मंगलवार को चीन को आगाह किया कि अगर वह हांगकांग की स्वतंत्रता को संरक्षित करने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते को तोड़ता है तो उसे ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने होंगे। दरअसल, हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।
विज्ञापन


हंट ने कहा कि हांगकांग चीन का हिस्सा है और हम इसे मानते हैं, लेकिन हांगकांग की स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक शासक ब्रिटेन के साथ हस्ताक्षरित एक संयुक्त घोषणा में निहित है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते का सम्मान किया जाएगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल स्पष्ट होना चाहता हूं कि हमारे मूल्यों से समझौता नहीं हो सकता है और हम उम्मीद करते हैं कि सभी देश ब्रिटेन के साथ अपने कानूनी समझौतों का सम्मान करें। हंट ने कहा कि हम में से कोई भी हिंसा का समर्थन नहीं करता हैं जो कल रात हमने टीवी पर देखी लेकिन हमें लोगों के गुस्से का कारण समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed