फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain to request United Nations Security Council, for action against country Yemen 'human crisis'

ब्रिटेन करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अनुरोध, यमन 'मानवीय संकट' मामले में हो कार्रवाई 

Mon, 05 Nov 2018 11:13 AM IST
भाषा
भाषा Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Britain to request United Nations Security Council, for action against country Yemen 'human crisis'
yemen

ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि वह यमन में चल रहे मानवीय संकट के संबंध में कार्रवाई करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अपने सहयोगियों से अनुरोध करेगा। ब्रिटेन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां शांति समझौते के लिए एक रास्ता है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जेरेमी हंट संयुक्त राष्ट्र में यमन के राजदूत मार्टिन ग्रिफिट्स के विचारों से इत्तेफाक रखते हैं कि यह सही समय है कि सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमन संघर्ष के बारे में लंबे समय तक दोनों पक्षों का मानना था सैन्य समाधान संभव है लेकिन यह लोगों के लिए विनाशकारी होगा।

उन्होंने कहा, लेकिन पहली बार एक रास्ता दिख रहा है जिसके जरिए दोनों पक्षों को बातचीत के लिए एक साथ लाया जा सकता है, इन हत्याओं को रोका जा सकता है और राजनीतिक समाधान खोजा जा सकता है। विनाश को रोकने के लिए यही एकमात्र दीर्घावधि समाधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed