फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain's Queen Elizabeth II recognise as head of 15 other Commonwealth countries

Queen Elizabeth II died: 70 साल में देखे 15 प्रधानमंत्री, ब्रिटेन ही नहीं 14 देशों की थीं मुखिया

Fri, 09 Sep 2022 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ ब्रिटेन की ही महारानी नहीं थीं। वह 15 अन्य देशों की महारानी थीं। इन देशों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे समृद्ध देश भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Britain's Queen Elizabeth II recognise as head of 15 other Commonwealth countries
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। महारानी ने गुरुवार की रात स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की थीं, जब ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। तब से लेकर अब तक वह इस गद्दी पर काबिज रहीं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं शासक रहीं।

विज्ञापन


सात दशक में 15 प्रधानमंत्री 
सात दशक यानी अपने 70 साल के महारानी काल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री देखे। महारानी के निधन से दो दिन पहले ही बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा था। उसके बाद लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। 
विज्ञापन


ब्रिटेन ही नहीं 15 देशों की थीं महारानी
सबसे खास बात यह है कि एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ ब्रिटेन की ही महारानी नहीं थीं। वह 15 अन्य देशों की महारानी थीं। हालांकि, ब्रिटेन के अलावा बाकी देशों में वह केवल प्रतीकात्मक रूप से महारानी के पद पर थीं। यानी वे इन देशों की सरकारों में सीधे तौर पर शामिल नहीं थीं। इन देशों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे समृद्ध देश भी शामिल हैं। इनके अलावा जमैका, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आइलैंड, तुवालू, सैंट लूसिया, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, एंटीगुआ और बारबुडा, बेलिज, सेंट किट्स एंड नेविस और बारबाडोस जैसे देश भी शामिल हैं। हालांकि, 2021 में बारबाडोस इन देशों से अलग हो गया था। उसने खुद को नया गणतंत्र घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार 
महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले, उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा, जहां रानी तीन दिनों के लिए राज्य में लेटी रहेंगी। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा, जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed