Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Royals Kate Middleton India Visit After Cancer Treatment Prince William Mumbai Earthshot Prize

सबसे लंबी विदेश यात्रा: कैंसर के इलाज के बाद केट मिडलटन का पहला सफर, भारत में आयोजित समारोह में होंगी शामिल

Sun, 15 Nov 2026 06:35 AM IST
ज्योति भास्कर एएनआई, लंदन।
एएनआई, लंदन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 15 Nov 2026 06:35 AM IST
सार

ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्य राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर उपचार के बाद अपनी सबसे लंबी विदेश यात्रा पर भारत आ रही हैं। वह पति विलियम के साथ मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Britain Royals Kate Middleton India Visit After Cancer Treatment Prince William Mumbai Earthshot Prize
प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ भारत आएंगे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्या, प्रिंसेस केट मिडलटन कैंसर का इलाज कराने के लगभग दो वर्ष बाद विदेश यात्रा करने वाली हैं। कैंसर के उपचार के बाद केट ने अपनी सबसे लंबी विदेश यात्रा पर भारत आने का फैसला लिया है। वह अपने पति विलियम के साथ इस सप्ताह उनके वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। यह यात्रा तीन दिवसीय होगी, जिसमें मुंबई में कई कार्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी 44 वर्षीय प्रिंस विलियम और केट मुंबई में कुछ और कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह मंगलवार को होगा।साल 2024 में केट मिडलटन के अज्ञात प्रकार के कैंसर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। इलाज के दौरान कीमोथेरेपी करवाने के लगभग दो साल बाद उन्होंने सबसे उच्च-स्तरीय विदेश यात्रा करने का फैसला लिया है। बीमारी से उबरने के संबंध में केट का कहना है कि यह बीमारी अभी भी उनके जीवन को प्रभावित करती है।

विज्ञापन


प्रिंस विलियम अपने पिता किंग चार्ल्स की तरह पर्यावरण से जुड़े अभियान में शरीक होते हैं। उन्होंने 2020 में अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना की थी। इसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। इस पुरस्कार के माध्यम से पांच विजेताओं को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) की मदद दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केट की यह यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?

यह केट की कैंसर उपचार के बाद पहली बड़ी विदेश यात्रा है। 2024 में डॉक्टरों ने उन्हें अज्ञात प्रकार के कैंसर का इलाज कराने के लिए कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केट की बीमारी ठीक हो चुकी है, लेकिन वे इसका प्रभाव अभी भी महसूस करती हैं। उनकी मुंबई यात्रा सार्वजनिक उपस्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के बाद सामान्य जीवनशैली में वापसी का प्रतीक माना जा रहा है।

अर्थशॉट पुरस्कार क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना प्रिंस विलियम ने 2020 में की थी। इसका मुख्य लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले पांच विजेताओं को दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed