फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Rise in corona cases additional flights from India will not be approved at Heathrow Airport

ब्रिटेन: कोरोना के मामले बढ़े, हीथ्रो हवाई अड्डे पर भारत से अतिरिक्त उड़ानों को नहीं मिलेगी मंजूरी

Thu, 22 Apr 2021 12:43 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 22 Apr 2021 12:43 PM IST
सार

ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'हमने भारत को रेड लिस्ट में शामिल करने के लिए कठिन लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका मतलब यह है कि कोई भी जो पिछले 10 दिनों से भारत में रह रहा है, वह अगर यूके या आयरिश या ब्रिटिश नागरिक नहीं है तो वह  ब्रिटेन नहीं आ सकता है।'

विज्ञापन
Britain Rise in corona cases additional flights from India will not be approved at Heathrow Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए ब्रिटेन ने देश को 'रेड-लिस्ट' में शामिल कर दिया। साथ ही ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे ने भारत से अतिरिक्त उड़ानों को अनुमति देने से भी मना कर दिया। ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन में भारतीय वैरिएंट के 100 से अधिक मामलों का पता लगाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'हमने भारत को रेड लिस्ट में शामिल करने के लिए कठिन लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका मतलब यह है कि कोई भी जो पिछले 10 दिनों से भारत में रह रहा है, वह अगर यूके या आयरिश या ब्रिटिश नागरिक नहीं है तो वह  ब्रिटेन नहीं आ सकता है।'

विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन के बीच 30 उड़ानों का परिचालन

हीथ्रो हवाई अड्डे के भारत से अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति देने से इनकार करने से पहले एक समाचार वेबसाइट की खबर में कहा गया था कि हवाई अड्डे ने यह कहते हुए कि एयरलाइनों के अनुरोधों को खारिज कर दिया क्योंकि पासपोर्ट की जांच के दौरान लंबी कतारें लगने का जोखिम है। बता दें, चार एयरलाइनों ने भारत से अतिरिक्त आठ उड़ानों के परिचालन का अनुरोध किया था क्योंकि यात्री नये नियमों के प्रभावी होने से पहले वापस आना-जाना चाहते हैं। वर्तमान में भारत और ब्रिटेन के बीच एक हफ्ते में 30 उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

हवाई अड्डे की तरफ से कहा गया कि यह सूची शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे से प्रभावी होगी। हवाई अड्डा प्रशासन ने यह भी कहा कि वह ज्यादा यात्रियों को यात्रा की अनुमति देकर सीमा पर मौजूदा कई तरह के दबाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है। ब्रिटेन और आयरलैंड के पासपोर्ट धारकों और ब्रिटेन में आवास के अधिकार वाले लोगों को अनुमति होगी लेकिन उन्हें 10 दिन होटल में क्वारंटीन रहना होगा।

ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में तनाव

वहीं, ब्रिटेन के इस कदम से सैकड़ों भारतीय छात्रों और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों के बीच तनाव का माहौल बन गया है। ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के प्रतिनिधि समूह 'एनआईएएयू-यूके' की अध्यक्ष सनम अरोड़ा ने कहा कि नियमों और उनके अर्थ को लेकर भारतीय समुदाय के बीच असमंजस की स्थिति है। क्वारंटीन के दौरान होने वाले खर्च से लेकर छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, 'छात्रों को अंतिम सेमेस्टर और मई में शुरू होने जा रहे नए सत्र के लिए आना था। हमने गृह मंत्रालय को इन चिंताओं और सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा है।' इधर, बिगड़ते हालात के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 26 अप्रैल को होने वाली भारत की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी।

बता दें बुधवार को भारत में 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार 478 नए संक्रमित मिले। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सर्वोच्च है। इसके पहले विश्व में एक दिन में सर्वाधिक नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड अमेरिका के पास था। अमेरिका में आठ जनवरी, 2021 को 3 लाख 7 हजार 570 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन अब इस मामले में भारत सबसे आगे निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed