{"_id":"62123abdc9894f244209bd69","slug":"britain-queen-elizabeth-aged-95-catches-covid-says-buckhingam-palace-week-after-her-son-prince-charles-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: 95 साल की महारानी एलिजाबेथ कोरोना से संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: 95 साल की महारानी एलिजाबेथ कोरोना से संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना
Sun, 20 Feb 2022 06:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:27 PM IST
सार
बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया, "महारानी आज कोरोना से संक्रमित पाई गईं। उनमें हल्के सर्दी के लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, वे विंडसर में अगले हफ्ते अपने कामकाज जारी रखेंगी।"
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ II
- फोटो : Instagram : @theroyalfamily
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि एलिजाबेथ की स्थिति अभी स्थिर है, हालांकि उनमें हल्के लक्षण दिख रहे हैं। इसके बावजूद क्वीन अपने पैलेस से ही कामकाज जारी रखेंगी।
बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया, "महारानी आज कोरोना से संक्रमित पाई गईं। उनमें हल्के सर्दी के लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, वे विंडसर में अगले हफ्ते अपने कामकाज जारी रखेंगी। इस बीच उन्हें चिकित्सीय देखभाल दी जाएगी और कोरोना की सभी गाइडलाइंस का पालन भी जारी रखा जाएगा।"
इंग्लैंड में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत उसे 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होता है। महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि प्रिंस चार्ल्स पॉजिटिव पाए जाने से पहले महारानी से मिले थे। ऐसे में डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ब्रिटेन की महारानी के कोरोना से जल्द उबरने की कामना
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि मैं महारानी एलिजाबेथ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।