फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain protest update : Police protesters clash as hundreds gather for slain Sarah Everard in UK

आक्रोश : ब्रिटेन में सुरक्षित नहीं महिलाएं! सैरा एवरार्ड की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश, पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े

Sun, 14 Mar 2021 08:43 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Britain protest update  : Police protesters clash as hundreds gather for slain Sarah Everard in UK
महिला प्रदर्शनकारी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : Social Media

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछले हफ्ते एक महिला को अगवा कर मार दिया गया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के अपहरण और हत्या का आरोपी एक पुलिस अधिकारी है। इस घटना के बाद देश में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो गया। हत्या के विरोध मे हजारों लोग लंदन की सड़कों पर हैं।  शनिवार को पुलिस प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से रोक रही थी, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भिड़ गए।

विज्ञापन


33 वर्षीय सैरा एवरार्ड मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव थीं। वह लंदन के क्लफाम में 3 मार्च को एक दोस्त के घर से वापस अपने घर पैदल जा रही थीं। इस दौरान सैरा को एक पुलिसकर्मी ने अगवा कर लिया। बुधवार को सैरा का शव एक बैग के अंदर ऐशफर्ड केंट के वुडलैंड इलाके में मिला था। डेंटल रिकॉर्ड के आधार पर शव की पहचान की गई थी। घटना के बाद ब्रिटेन में बवाल हो गया था और सोशल मीडिया पर महिलाओं ने किसी पुरुष के हाथों झेली हिंसा के अनुभव शेयर करना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन


महिलाओं को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी
शनिवार को क्लफाम कॉमन में भारी भीड़ उमड़ी थी। ये लोग सैरा को इंसान दिलाने के साथ ही देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित की जरूरत के लिए भी लड़ रहे थे। श्रद्धांजलि सभा तक को पुलिस चुप रही, लेकिन इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना प्रतिबंधों का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को घर जाने के निर्देश दिए जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते वहां तनाव पैदा होने लगा और कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं। हालात यहां तक बिगड़े कि पुलिस महिला प्रदर्शनकारियों को भी घसीटकर ले जाते और गिरफ्तार करते दिखी।
 

सांसद ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध

पुलिस की कार्रवाई को लेकर लेबर पार्टी की सांसद सैरा ओवेन ने ट्वीट किया,''यह देखना दिल तोड़ने वाला और पागल करने वाला है। कोई ऐसा नहीं देख सकता और सोच सकता है कि यह पुलिस के हाथों गलत व्यवहार को छोड़कर कुछ और है। इसे बहुत अलग होना चाहिए था और यह हो सकता था।'' 


डर के साये में लंदन की महिलाएं 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैरा जिस रास्ते से जा रही थीं, वहां काफी भीड़ और रोशनी रहती है और यहां से बड़ी संख्या में महिलाएं निकलती हैं। घटना के बाद से स्थानीय महिलाओं में डर और गुस्सा भी है। वे पहले से ज्यादा सतर्क हैं और परेशान भी हैं। संसद के उच्च सदन लॉर्ड्स में मूल्सकूंब की बैरनेस जेनी जोन्स ने कहा कि जब पुलिस महिलाओं से घर पर रहने के लिए कहती है, हम रिएक्ट नहीं करते हैं। हमें लगता है यह सामान्य है, लेकिन यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है।

आरोपी गिरफ्तार 
सैरा की हत्या के आरोपी पुलिस अधिकारी वेन कजन्स को शनिवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। चीफ मैजिस्ट्रेट पॉल गोल्डस्प्रिंग ने कजंस को ओल्ड बेली के सामने मंगलवार को पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed