{"_id":"6058f72d8ebc3ed3075e7691","slug":"britain-protest-against-the-bill-to-increase-police-strength-two-police-officers-severely-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: पुलिस की ताकत बढ़ाने संबंधी बिल के विरुद्ध हिंसा, दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: पुलिस की ताकत बढ़ाने संबंधी बिल के विरुद्ध हिंसा, दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल
Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
सार
- ब्रिस्टल शहर में रविवार रात शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद हिंसा भड़क उठी।
- ‘किल द बिल’ नाम की रैली में पुलिस की दो गाड़ियों को हिंसा पर उतारू लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
- ब्रिटेन की गृहमंत्री और भारतवंशी प्रीति पटेल ने जताई नाराजगी।
विज्ञापन
Protest against the Police and Crime Bill in Bristol
- फोटो : BristoLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में रविवार रात शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारी सरकार के उस विधेयक का विरोध कर रहे हैं जिसमें प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस की ताकत बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विधेयक के विरोध में दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शनकारियों ने सिटी सेंटर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिस अधिकारी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
‘किल द बिल’ नाम की रैली में पुलिस की दो गाड़ियों को हिंसा पर उतारू लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
हालात इतने बिगड़ गए कि स्थानीय पुलिस नाकाफी रही और उसे स्थिति को संभालने के लिए पड़ोसी बलों की मदद लेना पड़ी। ब्रिटेन की गृहमंत्री और भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए कहा, कुछ लोगों द्वारा उपद्रव तथा बदमाशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्रिस्टल के मेयर मारविन रीस ने घटना की निंदा करते हुए इसे शहर के लिए एक शर्मनाक दिन बताया। स्थानीय ‘एवॉन और सोमरसेट’ पुलिस ने कहा, कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से यहां का शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक उपद्रव में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक की बांह में फ्रैक्चर है और दूसरे की पसलियां टूट गई हैं।
पुलिसकर्मियों पर हथियारों से हमला
सिटी सेंटर में पुलिसकर्मियों उपद्रवियों ने हथियारों से हमला किया। पुलिस स्टेशन के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और उन्होंने पुलिस स्टेशन के शीशे तोड़े और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वैन पलटने की कोशिश की और उसमें आग लगा दी। पुलिस पर विस्फोटक भी फेंके गए। उपद्रवियों ने इस दौरान एंटीफा के झंडे भी लहराए। बताया जा रहा है कि स्थानीय बीएलएम ग्रुप ने यह प्रदर्शन आयोजित कराया था।
नाराज हुईं गृहमंत्री प्रीति पटेल
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ब्रिटेन की गृहमंत्री और भारतवंशी प्रीति पटेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया कि ब्रिस्टल में रविवार सोमवार की दरम्यानी रात अस्वीकार्य दृश्य देखने को मिले। उन्होंने पुलिस की ताकत बढ़ाने के विधेयक का पक्ष लेते हुए कहा कि हमारे पुलिस अधिकारी हमें सुरक्षा देने के लिए खुद अपनी जान जोखिम में डालते हैं। पटेल ने कहा, उपद्रवियों की ओर से लूट और अव्यवस्था को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों के साथ मेरी दुआएं हैं।