फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Prime Minister Rishi Sunak reiterates call for humanitarian pause in Israel Hamas conflict

Britain: गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए बनेगा मैरीटाइम कॉरिडोर, सुनक बोले- लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

Sun, 07 Apr 2024 05:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 Apr 2024 05:17 PM IST
सार

एफसीडीओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों की सरकारों की मदद से साइप्रस से गाजा तक एक इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिसकी मई की शुरुआत में चालू होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Britain Prime Minister Rishi Sunak reiterates call for humanitarian pause in Israel Hamas conflict
ऋषि सुनक - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष को छह महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मानवीय विराम के लिए अपने आह्वान को दोहराया। इतना ही नहीं उन्होंने गलियारा सैन्य और मानवीय सहायता भेजना के लिए सी कॉरीडोर बनाने की बात भी कही है। विदेशी कॉमनवेल्थ और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक नौसैनिक जहाज की तैनाती की घोषणा की और सहायता वितरण के लिए 9.7 मिलियन पाउंड तक की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए बन रहा है कॉरिडोर
सुनक ने कहा, सात अक्तूबर को हुए आंतकी हमले को छह महीने पूरे हो चुके हैं। यह इस्राइल के इतिहास में सबसे भयावाह हमला है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस हमले में यहूदियों की सबसे ज्यादा मौत हुई है। छह महीने बाद भी इस्राइल का जश्म अभी भी ताजा है। परिवार अभी भी शोक मना रहे हैं और हमास अभी भी कई लोगों को बंधक बनाकर रखे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "गाजा में हुमले के छह महीने बाद भी यहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गाजा के बच्चों को मानवीय विराम की आवश्यकता है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे युद्ध पर विराम लग सके। बंधकों को छुड़ाने और युद्ध पर विराम लगाने का यह सबसे अच्छा उपाय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीडीओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों की सरकारों की मदद से साइप्रस से गाजा तक एक इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिसकी मई की शुरुआत में चालू होने की उम्मीद है।

अमेरिका, साइप्रस और अन्य देशों के मिलकर काम कर रहा है ब्रिटेन
सुनक ने बताया कि गाजा में स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा, "हम उन लोगों को सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें इसकी बहुत जरूरत है। अमेरिका, साइप्रस और अन्य देशों के साथ मिलकर हम सुरक्षित रूप स गाजा में सहायता देने के लिए एक एक अस्थाई तट स्थापित कर रहे हैं।"

ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा, "सशस्त्र बल पहुंचाने में हम प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। एयर फोर्स ने हाल ही में गाजा के लोगों के लिए खाद्य आपूर्ति की पांच एयरडॉप पूरी की है। अब हम साइप्रस से गाजा तक एक मानवीय मरीटाइम कॉरिडोर स्थापित कर रहे हैं। हम समुद्र के माध्यम से मालवाहक जहाजों के जरिए सहायता पहुंचाएंगे।"


हालांकि, फिलहाल इस नौसैनिक जहाज के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। ब्रिटेन सरकार ने बताया कि गाजा में समुद्र, वायु और जमीन के माध्यम से सहायता पहुंचाने के लिए उनकी सरकार हर संभव काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed