फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain pm rishi sunak said his top priority is stop illigal boats immigrants entering in uk

Britain: अवैध प्रवासियों का ब्रिटेन में प्रवेश होगा बंद, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लाएंगे नया कानून

Mon, 06 Mar 2023 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Mar 2023 02:31 PM IST
सार

ऋषि सुनक ने कहा कि नौकाओं द्वारा ब्रिटेन में आ रहे अवैध प्रवासियों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। अवैध प्रवासी अब ब्रिटेन में नहीं रह सकेंगे।

विज्ञापन
britain pm rishi sunak said his top priority is stop illigal boats immigrants entering in uk
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को एलान किया कि जो लोग अवैध तरीके से ब्रिटेन में आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा और वह यहां शरण नहीं मांग सकेंगे। बता दें कि ब्रिटेन में अभी तक ऐसा नियम है कि यहां अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोग भी आवेदन देकर शरण मांग सकते हैं। हालांकि हाल के सालों में ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनक सरकार इस हफ्ते के अंत तक अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून ला सकती है।  ब्रिटेन में इंग्लिश चैनल से नावों में बैठकर बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी आ रहे हैं, इनकी रोकथाम के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। नए कानून के तहत ब्रिटेन के गृह मंत्री को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है कि वह नौकाओं के जरिए ब्रिटेन में अवैध रूप से आ रहे प्रवासियों को रोकें। साथ ही ब्रिटेन में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Britain: महंगाई से भुखमरी जैसे हालात, फूड बैंकों पर बढ़ती जा रही है लोगों की निर्भरता
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि सुनक ने कहा कि नौकाओं द्वारा ब्रिटेन में आ रहे अवैध प्रवासियों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। अवैध प्रवासी अब ब्रिटेन में नहीं रह सकेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि अवैध प्रवासी ब्रिटेन के करदाताओं, ब्रिटेन में वैध तरीके से आने वाले लोगों के लिए ठीक नहीं हैं। साथ ही यह ब्रिटेन के आपराधिक गिरोहों को भी फायदा पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed