फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain pm rishi sunak honours 101 year old world war two veteran sikh points of light awards

Britain: विश्व युद्ध में भाग लेने वाले आखिरी सिख सैनिक को मिला अवार्ड, पीएम सुनक ने किया सम्मानित

Thu, 29 Jun 2023 02:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटेन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

राजिंदर सिंह धत्त का जन्म अविभाजित भारत में साल 1921 में हुआ था। धत्त ब्रिटेन की तरफ से द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े और बाद में साल 1963 में परिवार समेत ब्रिटेन में बस गए। 

विज्ञापन
britain pm rishi sunak honours 101 year old world war two veteran sikh points of light awards
राजिंदर सिंह धत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को 101 साल के भारतीय मूल के पूर्व सैनिक को पॉइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड से सम्मानित किया। बता दें कि पूर्व सैनिक राजिंदर सिंह धत्त द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले आखिरी जीवित सिख सैनिक हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित यूके-इंडिया सप्ताह के दौरान राजिंदर सिंह धत्त को यह सम्मान दिया। 
विज्ञापन


1963 में ब्रिटेन गए थे धत्त
ब्रिटेन में 'अनडिवाइडेड इंडियन एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन' के प्रयासों से राजिंदर सिंह धत्त के योगदान को पहचान मिली। बता दें कि यह एसोसिएशन भारतीय ब्रिटिश पूर्व सैनिकों को एक साथ लाने और उनके कल्याण के लिए काम करती है। राजिंदर सिंह धत्त का जन्म अविभाजित भारत में साल 1921 में हुआ था। धत्त ब्रिटेन की तरफ से द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े और बाद में साल 1963 में परिवार समेत ब्रिटेन में बस गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UK: ऋषि सुनक ने की भारत-इंग्लैंड वीक 2023 के समारोह की मेजबानी, कहा- पीएम मोदी के साथ विकास के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड मिलने पर कही ये बात
पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान से सम्मानित होने पर राजिंदर सिंह धत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों अवार्ड मिलना सम्मान की बात है। धत्त ने अनडिवाइडेड इंडियन एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया। बता दें कि पॉइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो अपने कामों से समाज में बदलाव लाते हैं और जिनकी  कहानी दूसरे लोगों को प्रेरित करती है। दस डाउनिंग स्ट्रीट में इन दिनों यूके-इंडिया सप्ताह मनाया जा रहा है। इंडिया ग्लोबल फोरम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए इसका आयोजन कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed