फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: New espionage law approved, now child will become James Bond

ब्रिटेन: नया जासूसी कानून मंजूर, अब बच्चे बनेंगे जेम्स बांड

Sat, 09 Jan 2021 07:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Britain: New espionage law approved, now child will become James Bond
ब्रिटेन का संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटिश सरकार ने जासूसी कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब वहां बच्चों को भी सीक्रेट एजेंट यानी जासूस बनाया जा सकता है। बच्चों से जासूसी कराई जा सकती है। इतना ही नहीं माता-पिता के खिलाफ भी बच्चों को बतौर जासूस इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये संस्थाएं कर सकेंगी बच्चों का इस्तेमाल
जो संस्थाएं विशेष रूप से बच्चों को बतौर जासूस इस्तेमाल कर सकेंगी उनमें पुलिस, एमआई5, एमआई6, नेशनल क्राइम एजेंसी, गैंबलिंग कमीशन, काउंटी और डिस्ट्रिक्ट काउंसिल, पर्यावरण एजेंसी और फूड स्टैंडर्ड एजेंसी।
विज्ञापन


खास परिस्थितियों में माता-पिता के खिलाफ इस्तेमाल
जहां तक बच्चों से उनके माता-पिता के खिलाफ जासूसी कराने का प्रावधान है, इसे दो हिस्से में बांटा गया है। 16 साल के कम उम्र के बच्चों से उनके घर वालों के खिलाफ जासूसी नहीं करवाई जाएगी। हालांकि, इससे ऊपर के बच्चों से विशेष परिस्थितियों में उनके माता-पिता के खिलाफ जासूसी कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ड्रन कमिश्नर ने जताया एतराज
ब्रिटेन के चिल्ड्रन कमिश्नर एने लॉन्गफील्ड ने कहा-जासूसी के काम में बच्चों का इस्तेमाल बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कभी ऐसा कारण हो सकता है जब बच्चों से जासूसी कराने की नौबत आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed