{"_id":"6085972c8ebc3e8d915aaf0b","slug":"britain-is-sending-around-600-medical-equipment-in-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: ब्रिटेन से भारत आ रहे हैं 600 चिकित्सकीय उपकरण, मिलेगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
#LadengeCoronaSe: ब्रिटेन से भारत आ रहे हैं 600 चिकित्सकीय उपकरण, मिलेगी मदद
Sun, 25 Apr 2021 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए ब्रिटेन आगे आया है। ब्रिटेन ने रविवार को घोषणा की कि वह 600 से अधिक चिकित्सकीय उपकरण भारत भेज रहा है। इन उपकरणों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर भी शामिल हैं। ब्रिटेन ने कहा है कि उसने यह कदम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत की मदद करने के लिए लिया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम एक मित्र के तौर पर और कोविड के खिलाफ जंग में भागीदार के तौर पर भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम इस संकट के समय में भारत सरकार के साथ नजदीकी के साथ काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले चीन ने भी कहा था कि वह इस संकट के समय में भारत का सहयोग करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
We stand side by side with India as a friend and partner in fight against COVID19. We will continue to work closely with the Indian government during this difficult time: Reuters quoting UK Prime Minister Boris Johnson pic.twitter.com/tFimeYyZmX
— ANI (@ANI) April 25, 2021
विज्ञापन