फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Hearing on Nirav Modi s extradition in UK High Court on June 28, read news of the country and the world

ब्रिटेन : नीरव के प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन की हाईकोर्ट में सुनवाई 28 जून को, पढ़ें देश-दुनिया की खबरें

Tue, 03 May 2022 06:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 03 May 2022 06:38 AM IST
विज्ञापन
Britain: Hearing on Nirav Modi s extradition in UK High Court on June 28, read news of the country and the world
नीरव मोदी - फोटो : File

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में अपील पर सुनवाई लंदन स्थित हाईकोर्ट में 28 जून को होगी। 51 वर्षीय नीरव ने अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अपील की है। न्याय प्रशासनिक कार्यालय के रॉयल कोर्ट ने पिछले हफ्ते 28 जून को सुनवाई किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने पिछले साल दिसंबर में नीरव की अपील पर प्रारंभिक सुनवाई की थी। अगले महीने की सुनवाई उस अपील हुई सुनवाई का हिस्सा होगी। मामले से अवगत अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि यदि नीरव मोदी आत्मसमर्पण कर देता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा और उसकी शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख के लिए हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मार्च 2019 में गिरफ्तारी के बाद से ही नीरव वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।  
विज्ञापन


श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ने की नए चुनाव की मांग
श्रीलंका में आर्थिक व सियासी बदहाली दो दशक के सबसे बुरे दौर में है। इस बीच, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और एसएलएफपी पार्टी के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना ने पार्टी की मई दिवस रैली में देश नए चुनावों का आह्वान किया। उन्होंने कहा, राजनेताओं को ऐसे समय में लोगों का पक्ष लेना चाहिए जब देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, मैं भी सड़कों पर उतरा क्योंकि देश के सबसे अमीर से लेकर बेगुनाह पीड़ित किसान और सरकारी कर्मचारी तक सरकार से घर जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। मैं देश में नई सरकार बनाना चाहता हूं। और हम यह करेंगे। सिरिसेना ने कहा जब देश में हजारों की संख्या में लोग संकट में हैं तो वह घर पर नहीं रह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनमार्क की अल्पमत सरकार के न्याय मंत्री ने दिया इस्तीफा
डेनमार्क में अल्पमत वाली सरकार के न्याय मंत्री निक हैकेरुप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब डेनिश ब्रूअर्स एसोसिएशन के नए प्रमुख के रूप में काम करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने हेकेरुप की जगह एकीकरण मंत्री मैटियास टेस्फेय को नया न्याय मंत्री बनाया है। वहीं, आवास मंत्री कारे दयबवाद बेक को नया एकीकरण मंत्री बनाया गया और उनकी जगह संसद सदस्य क्रिश्चियन रबजर्ग मैडसेन को नियुक्त किया गया।

थाईलैंड में आर्थिक मदद व म्यांमार पर बातचीत करेंगे जापान के पीएम
जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा थाईलैंड की यात्रा पर पहुंचे जहां वह प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा के साथ आर्थिक सहयोग समेत म्यांमार के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। किशिदा पांच देशों की यात्रा पर हैं और वह इंडोनशिया तथा वियतनाम की यात्रा कर चुके हैं। यहां से उनका इटली और ब्रिटेन जाने का कार्यक्रम है। बता दें, थाईलैंड के औद्योगीकरण में जापानी आर्थिक निवेश ने पिछले छह दशकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही इस यात्रामें दोनों नेता पड़ोसी देश म्यांमार में हिंसक झड़पों के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।

चीन में इमारत के मलबे से 50 घंटे बाद दो लोगों को बचाया गया
मध्य चीन में एक इमारत ढहने के 50 से अधिक घंटे बाद उसके मलबे से दो और लोगों को जिंदा निकाला गया, अब भी 20 से ज्यादा लोग फंसे हैं जबकि 39 लोग शनिवार से लापता हैं। अब इनमें से बहुत कम लोगों के जीवित बचने की संभावना दिख रही है। पुलिस ने इस मामले में इमारत के मालिक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी मीडिया नेमलबे से एक महिला और एक पुरुष को जिंदा निकाले जाने की पुष्टि की है। बता दें, हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में शुक्रवार दोपहर को गिरी इमारत के मलबे से अभी तक सात लोगों को निकाला गया है।

अमेरिकी मिड-टर्म चुनाव में ट्रंप से पिछड़ी बाइडन की पार्टी
अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव की प्राइमरी शुरू हो गई है। हाल ही में तीन एजेंसियों के सर्वेक्षण में राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी को महज 44% लोगों का ही समर्थन मिला जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को 47% लोगों ने समर्थन दिया। सर्वे में शामिल लोगों की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति सबसे बड़ी नाराजगी बढ़ती महंगाई है। 41% लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर साबित होगी। इसी मुद्दे पर मात्र 20% लोगों ने बाइडन सरकार का समर्थन किया।

महंगाई के बाद भी विनिर्माण क्षेत्र में तेज वृद्धि
महंगाई के बावजूद भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में अप्रैल, 2022 में तेज वृद्धि दर्ज की गई। उत्पादन बढ़ने के साथ कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर  में तेजी और वैश्विक बिक्री में वृद्धि से एसएंडपी ग्लोबल इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) बढ़कर 54.7 पहुंच गया। इस साल मार्च में यह 54 रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, महामारी के चलते लागू प्रतिबंध खत्म होने के बाद मांग बढ़ी है। इस दौरान रोजगार में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, कुल परिचालन के मोर्चे पर भी अप्रैल में लगातार 10वें महीने स्थितियों में सुधार देखने को मिला।

 

एसएंडपी ग्लोबल में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारतीय विनिर्माण पीएमआई अप्रैल में सकारात्मक बना रहा और वह मार्च में खोई हुई जमीन को दोबारा हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि कीमतों के दबाव से मांग कम हो सकती है क्योंकि कंपनियां बढ़े लागत का अतिरिक्त बोझ अब अपने ग्राहकों पर डाल रही हैं। आगे भी यही रुझान जारी रह सकता है। पीएमआई का 50 से अधिक रहना विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है।



रुचि सोया की शेयर कीमतें प्रभावित करने में 9 कंपनियों पर जुर्माना
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रुचि सोया के शेयरों की कीमतों को 10 साल पहले प्रभावित करने मामले में 9 कंपनियों पर 25 लाख जुर्माना लगाया है। नियामक ने 29 अप्रैल के आदेश में एवेंटिस बायोफीड्स, नविन्या मल्टीट्रेड, यूनी24 टेक्नो सॉल्यूशंस, सनमेट ट्रेड, श्रेयन्स क्रेडिट एंड कैपिटल, बैतूल ऑयल्स एंड फीड्स, बैतूल मिनरल्स एंड कंस्ट्रक्शन, विजन मिलेनियम एक्सपोर्ट्स व मोबियस क्रेडिट एंड कैपिटल पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed