Corona vaccine: फिलहाल भारत को कोरोना वैक्सीन नहीं देगा ब्रिटेन, बताई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Britain has no surplus of COVID-19 vaccines to give to India as it faces a deadly wave of coronavirus that puts intense pressure on hospitals, health minister Matt Hancock: Reuters
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/oBoEkzXpad — ANI (@ANI) April 28, 2021
देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। ऐसे में दूसरे देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी कड़ी में कनाडा ने 10 मिलियन डॉलर देने का एलान किया तो साउथ कोरिया ने मेडिकल सप्लाई भेजने की बात कही। न्यूजीलैंड ने करीब 7 लाख अमेरिकी डॉलर देने का एलान किया है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ननाइया महुता ने बुधवार (28 अप्रैल) को यह घोषणा की।
ये देश भी कर रहे मदद
बता दें कि भारत की मदद करने वाले देशों में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, रूस और ब्रिटेन के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, चीन, कनाडा, थाईलैंड आदि शामिल हैं। इन देशों से ऑक्सीजन के अलावा वेंटिलेटर और मास्क भी आ रहे हैं। सिंगापुर ने भारत के लिए ऑक्सीजन से भरे दो विमान भेजे तो कनाडा ने 60 करोड़ की मदद देने का एलान किया। इसके अलावा ब्रिटेन ने 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की पहली खेप भेज चुका है।