फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Boris Johnson In farewell speech, described himself as a booster rocket, said - Time for Liz Truss

Britain PM :विदाई भाषण में जॉनसन ने खुद को बताया बूस्टर रॉकेट, कहा- यह लिज ट्रस का समय

Tue, 06 Sep 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 02:53 PM IST
सार

जॉनसन ने कहा, यह देश के लिए कठिन समय है। हम इससे उबर जाएंगे, हम यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम मजबूत होकर सामने आएंगे।

विज्ञापन
Britain: Boris Johnson In farewell speech, described himself as a booster rocket, said - Time for Liz Truss
Boris Johnson - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने जीत ली है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री व भारतीय मूल के ऋषि सुनक को कड़े मुकाबले में पराजित किया है। अब वह देश की नई प्रधानमंत्री होंगी। इस बीच ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना विदाई भाषण दिया। 

विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा, कुछ ही देर में मैं महारानी से मिलूंगा और अंत में मशाल नए कंजर्वेटिव नेता को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा, यह अप्रत्याशित रूप से रिले रेस बन गई है। आधे रास्ते में नियम बदल दिए गए, लेकिन अब इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने खुद को बूस्टर रॉकेट बताते हुए कहा, अब मैं उन बूस्टर रॉकेटों में से एक हूं जिन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है और अब मैं धीरे-धीरे वातावरण में प्रवेश कर जाऊंगा। 
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा, यह देश के लिए कठिन समय है। हम इससे उबर जाएंगे, हम यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम मजबूत होकर सामने आएंगे। जॉनसन ने अपने समर्थकों से कहा, यह समय है हम राजनीति से ऊपर उठें। हम सब कुछ लिज ट्रस, उनकी टीम और उनके कार्यक्रमों के पीछे छोड़ दें, क्योंकि यही इस देश के लोग चाहते हैं, यही उनकी जरूरत है और वे इसके हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू), कोविड वैक्सीन रोलआउट और यूक्रेन युद्ध की प्रतिक्रिया के साथ ब्रेक्सिट समझौते पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने देश में बढ़ती ऊर्जा लागत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दोषी ठहराया। आगे कहा कि मुझे है कि ट्रस और उनकी सरकार इस संकट से उबरने के लिए वे सब कुछ करेंगे जो वे कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed