{"_id":"615261f94b15734f3b3afef1","slug":"britain-a-6-year-old-british-girl-23-magnets-in-the-wake-of-tiktok-challenge-doctors-was-removed-after-stomach-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक चैलेंज : 6 साल की मासूम बच्ची ने निगल डाले 23 चुम्बक, करनी पड़ी सर्जरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टिकटॉक चैलेंज : 6 साल की मासूम बच्ची ने निगल डाले 23 चुम्बक, करनी पड़ी सर्जरी
Tue, 28 Sep 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:59 AM IST
सार
इंग्लैंड निवासी एक 6 वर्षीय बच्ची ने टिकटॉक चुनौती को पूरा करने के लिए चुम्बक को निगल लिया। बच्ची की जब तबियत बिगड़ी तब इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने उसके पेट की सर्जरी करके 23 चुम्बकें निकालीं।
विज्ञापन
मासूम बच्ची
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में बच्चे को मोबाइल देना कितना घातक है, यह बात छह साल की मासूम की हालत से पता लग सकती है। इंग्लैंड निवासी एक 6 वर्षीय बच्ची ने मोबाइल पर टिकटॉक चैलेंज के नाम पर जान जोखिम में डाल ली।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बच्ची के पेट की सर्जरी करके चुम्बकें निकालीं, आंतों को काफी नुकसान पहुंचा
इस बच्ची ने टिकटॉक चुनौती को पूरा करने के लिए चुम्बक को निगल लिया। बच्ची की जब तबियत बिगड़ी तब इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने उसके पेट की सर्जरी करके 23 चुम्बकें निकालीं।
विज्ञापन
मैग्नेट ने बच्ची की आंतों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया था। इससे पहले भी कई ऐसे मामले आए हैं, जब बच्चों ने चैलेंज पूरा करने के लिए ऐसी हरकतें कीं और इसी वजह से कई बच्चों की जान भी चली गई।
विज्ञापन