फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain 9 month kid suspected Corona patient, all educational institutions are closed

कोरोना वायरस : ब्रिटेन में नौ माह का बच्चा संदिग्ध, सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए

Thu, 19 Mar 2020 05:39 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Mar 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Britain 9 month kid suspected Corona patient, all educational institutions are closed

ब्रिटेन में नौ माह के एक बच्चे कैशियन को माता-पिता कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे संदिग्धों की सूची में डाल दिया गया है। एक नवजात और एक और बच्चे में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में ले सकेगी

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को संक्रमित लोगों को हिरासत में लेने की छूट दे दी है।

33 मौतों के बाद शिक्षण संस्थान बंद

ब्रिटेन में एक दिन में 33 मौत व 676 नए मरीज मिलने के बाद देश के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। एक दिन में नए मरीजों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

एक ही दिन में पीड़ितों की संख्या में 35 फीसदी की तेजी

ब्रिटेन में एक ही दिन में 676 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार मंगलवार की तुलना में यह उछाल 35 प्रतिशत का है। इसे मिला कर यहां इस बीमारी से पीड़ित लोगों की तादादन 2,626 हो गई है। यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 71 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय यूनियन सीमाएं बंद करने पर सहमत

यूरोपीय यूनियन अपनी सीमाएं बंद करने के लिए सहमत हो गया है। अब किसी तीसरे देश के गैर आवश्यक यात्री को बाहरी सीमाओं से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसमें कुछ चीजों को ही छूट दी गई है। यह उपाय तीस दिन के लिए लागू किया गया है। यह फैसला ब्रिटेन पर लागू नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed