ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ब्रिक्स ने उठाई सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, आतंक के विरुद्ध भी एकजुट
ब्रिक्स ने बयान में किसी के भी द्वारा, कहीं भी अंजाम दिए गए हर तरह के आतंकवाद कड़ी निंदा की गई है। इसमें कहा गया है, हम आतंकवाद और कट्टरवाद को मदद देने वाले उग्रवाद के खतरे को पहचानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिक्स समूह ने अपने साझा बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग उठाई और भारत, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका जैसे उभरते और विकासशील देशों की आकांक्षाओं को समर्थन देने का वादा दोहराया। बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि हम सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र में समग्र सुधार का समर्थन करते हैं। यूएनएससी को ज्यादा लोकतांत्रिक, ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला, प्रभावी और दक्ष बनाने के लिए इसमें सुधार करना और विकासशील देशों को इसका सदस्य बनाना जरूरी है। ऐसा करने से यह वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया दे पाएगा। साथ ही दक्षिण अफ्रीका, भारत और ब्राजील जैसे अफ्रीका, एशिया व लैटिन अमेरिका के देशों की अंतरराष्ट्रीय विषयों पर ज्यादा बड़ी भूमिका निभाने में मदद कर पाएगा।
ब्रिक्स ने बयान में किसी के भी द्वारा, कहीं भी अंजाम दिए गए हर तरह के आतंकवाद कड़ी निंदा की गई है। इसमें कहा गया है, हम आतंकवाद और कट्टरवाद को मदद देने वाले उग्रवाद के खतरे को पहचानते हैं। हम आतंकियों की सीमा पार आवाजाही, उसके वित्तपोषण नेटवर्क और सुरक्षित पनाहगाहों सहित आतंक के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आतंकवाद को किसी भी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या नस्ल से न जोड़े जाने की बात भी कही गई। ब्रिक्स देशों ने दुनिया के सामने गंभीर खतरा बने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संतुलित और समग्र भूमिका निभाने पर जोर दिया है। परोक्ष रूप से पाकिस्तान जैसे देशों को निशाने पर रखते हुए साझा बयान में आतंकवाद के दोहरे मानदंडों को खारिज किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग से देर रात ग्रीस के लिए रवाना
पीएम मोदी तीन दिन के ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बृहस्पतिवार रात को ग्रीस के लिए रवाना हो गए। वह ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। उसके बाद वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों का भरोसा होगा मजबूत : ब्रिक्स के विस्तार का निर्णय बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों के विश्वास को और मजबूत करेगा। भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन किया है। मेरा मानना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से समूह और मजबूत होगा।
मोदी-जिनपिंग में नहीं हुई द्विपक्षीय बैठक
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने भी ब्रिक्स सम्मेलन की जानकारी दी। हालांकि, पीएम मोदी के चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। समझा जाता है कि मोदी और जिनपिंग के बीच कोई निर्धारित द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई। पीएम मोदी और जिनपिंग को सम्मेलन के मंच की तरफ कुछ देर बातचीत करते देखा गया।
ब्रिक्स प्लस डायलॉग में राष्ट्रपति ने किया संबोधित
दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स 2023 की मेजबानी कर रहा है, जिसके समापन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली सहित दुनिया के आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक शासन में सुधार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे ग्लोबल साउथ को वैश्विक व्यापार और निवेश का पूरा लाभ उठाने का अधिकार है। ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में लगभग 50 देशों के नेताओं से यह बात कही।