फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazilian President Lula lashes out at US counterpart over tariffs Says Trump is not the emperor of world

Brazil : 'ट्रंप दुनिया के शहंशाह नहीं'; टैरिफ को लेकर अमेरिकी समकक्ष पर बिफरे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

Fri, 19 Sep 2025 04:43 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 19 Sep 2025 04:43 AM IST
सार

ट्रंप ने ब्राजील पर भी 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है। उम्मीद थी कि द्विपक्षीय बातचीत के बाद ट्रंप इसे कम कर देंगे लेकिन लूला के बयानों से साफ हो गया है कि टैरिफ कम करने पर बात नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन
Brazilian President Lula lashes out at US counterpart over tariffs Says Trump is not the emperor of world
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा है कि उनके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोई संबंध नहीं हैं। ट्रंप भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति हों, लेकिन वे दुनिया के शहंशाह नहीं हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप ने ब्राजील पर भी 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है। उम्मीद थी कि द्विपक्षीय बातचीत के बाद ट्रंप इसे कम कर देंगे लेकिन लूला के बयानों से साफ हो गया है कि टैरिफ कम करने पर बात नहीं बन पा रही है। बीबीसी को दिए साक्षात्कार में जब लूला से ट्रंप के टैरिफ के चलते अमेरिका को कॉफी और बीफ के निर्यात पर संभावित असर को लेकर सवाल किया गया तो लूला ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ब्राजील के साथ रिश्तों में जो गलतियां कर रहे हैं उसकी कीमत अमेरिकी जनता को चुकानी होगी। जब लूला से पूछा गया कि उन्होंने ट्रंप को सीधा फोन क्यों नहीं किया तो उन्होंने कहा, मैंने फोन इसलिए नहीं किया क्योंकि ट्रंप ने कभी बातचीत करने की इच्छा नहीं जताई। लूला ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शालीन तरीके से कभी बातचीत नहीं की। उन्होंने बस सोशल मीडिया पर टैरिफ का एलान कर दिया। ट्रंप से रिश्तों के सवाल पर लूला ने कहा, हमारे बीच कोई रिश्ता ही नहीं है।  
विज्ञापन


यूएन में सुधार की जरूरत, भारत, ब्राजील जैसे देशों के पास पर्याप्त अधिकार नहीं
लूला ने सुरक्षा परिषद में सुधारों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों को फैसलों पर वीटो का अधिकार है। इससे शक्ति का संतुलन उन देशों के पक्ष में झुक जाता है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध जीता था, जबकि अरबों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश और ब्राजील, भारत, जर्मनी, जापान और अफ्रीका इससे बाहर रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्राजील की सरकार पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। बोल्सोनारो पर अवैध रूप से सत्ता पर काबिज रहने का आरोप है। गुरुवार को ही ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने जेर बोल्सोनारो को साल 2022 में तख्तापलट के प्रयासों के लिए दोषी ठहराते हुए 27 साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed