फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazilian President Jair Bolsonaro Breaks Silence After Defeat in election says it Hurts my soul

Brazil: राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने चुनावी हार पर तोड़ी चुप्पी, समर्थकों से की बात, बोले- हम जरूर जीतेंगे

Sat, 10 Dec 2022 01:05 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 10 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने अक्टूबर में हुए चुनावों में वामपंथी नेता लूला डिसिल्वा की जीत को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वहीं, उनकी चुप्पी ने समर्थकों को सेना के ठिकानों के बाहर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Brazilian President Jair Bolsonaro Breaks Silence After Defeat in election says it Hurts my soul
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने आम चुनाव में अपनी हार पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए देश में सत्ता परिवर्तन को रोकने के लिए सैन्य तख्तापलट का आह्वान करने वाले समर्थकों से बात की। बोल्सोनारो ने कहा कि चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद वह करीब 40 दिनों तक चुप रहे और इससे उनकी  आत्मा आहत हुई है।

विज्ञापन


बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति निवास के गेट पर अपने समर्थकों से बात करते हुए कहा कि मैं कहां जाऊं, यह कौन तय करेगा। सशस्त्र बलों को क्या कदम उठाना चाहिए, यह कौन तय करेगा। हालांकि, बोल्सोनारो ने समर्थकों की सैन्य हस्तक्षेप की मांग का समर्थन नहीं किया और उम्मीद जताई कि सशस्त्र बल ब्राजील के संविधान का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन


हम जीतने जा रहे हैं...
बोल्सोनारो ने अपने समर्थकों से कहा कि ब्राजील में समाजवाद को रोकने के लिए सशस्त्र बल ब्राजील की दीवार थे। उन्होंने कहा कि हमने कुछ भी नहीं खोया है और हम एक दिन और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल एकजुट हैं। वे हमारे लोगों के प्रति वफादारी और संविधान के प्रति सम्मान रखते हैं, और वे हमारी स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हम जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूला डिसिल्वा की जीत को स्वीकार करने से इनकार
बोल्सोनारो ने अक्टूबर में हुए चुनावों में वामपंथी नेता लूला डिसिल्वा की जीत को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उनकी चुप्पी ने समर्थकों को सेना के ठिकानों के बाहर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। बोल्सोनारो पर लूला की जीत का मुद्दा चुनाव प्राधिकरण के पास चला गया है। सोमवार को ब्राजील का राष्ट्रीय चुनाव प्राधिकरण इस पर फैसला सुना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed