फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil president Jair Bolsonaro stopped from watching football match has not taken corona vaccine

ब्राजील में सख्ती: राष्ट्रपति को भी नहीं देखने दिया फुटबॉल मैच, अधिकारियों ने कहा- पहले कोरोना टीका लगवाएं

Mon, 11 Oct 2021 11:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 11:46 AM IST
सार

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा कि उन्हें सैंटोस बनाम ग्रेमियो फुटबॉल मैच में प्रवेश से रोक दिया गया था क्योंकि उनके पास कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं था। राष्ट्रपति के कई बहानों के बावजूद  मैच देखने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Brazil president Jair Bolsonaro stopped from watching football match has not taken corona vaccine
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

ब्राजील में कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर राष्ट्रपति को भी छूट नहीं दी जा रही है। ताजा मामला है सैंटोस बनाम ग्रेमियो फुटबॉल टूर्नामेंट का जहां कोरोना टीका नहीं लगवाने के कारण राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को अधिकारियों ने मैच देखने की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने राष्ट्रपति से कहा कि पहले आप कोरोना टीका लगवा लें फिर आप आगे का मैच देख सकते हैं। मेट्रोपोल्स न्यूज पोर्टल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राष्ट्रपति बोल्सोनारो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं सिर्फ सैंटोस गेम देखना चाहता था और उन्होंने मुझसे कहा कि आपको टीका लगवाना होगा। ऐसा क्यो?

विज्ञापन


कोरोना को लेकर फुटबॉल क्लब ने तय किए दिशानिर्देश
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से सैंटोस बनाम ग्रेमियो फुटबॉल टूर्नामेंट का यह पहला मैच था लेकिन इसे देखने के लिए क्लब ने दिशानिर्देश तय कर दिए। क्लब ने जोर देकर कहा कि यहां केवल संपूर्ण टीकाकरण करवाने वाले या नकारात्मक पीसीआर परीक्षण वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने बनाए कई बहाने
राष्ट्रपति के कई बहानों के बावजूद प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। बोल्सोनारो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके पास उन लोगों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी हैं जिन्होंने वैक्सीन के शॉट्स प्राप्त किए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई लोगों के मुकाबले उनकी प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत अधिक है। उन्हें कोरोना का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने अभी तक नहीं लिया कोरोना का टीका 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति बोल्सोनारो फिलहाल साओ पाउलो में छुट्टियां मना रहे हैं। बोल्सोनारो ने कोरोना वायरस टीकों के प्रति संदेह व्यक्त किया है और टीका नहीं लगाया गया है। जुलाई 2020 में वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कुछ हफ्ते के लिए क्वारंटीन रहने के बाद वह काम पर लौट आए। 


ब्राजील में कोरोना मृतकों की संख्या छह लाख के पार
ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह लाख के पार हो गई है। मौत के मामले में वह दुनिया में दूसरे नंबर पर है, जबकि संक्रमण के मामले में अमेरिका, भारत के बाद तीसरे नंबर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed