फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil President Jair Bolsonaro asks India to expedite shipment of COVID-19 vaccine PM Modi

ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, पत्र में लिखा- जल्द भेजिए कोरोना वैक्सीन

Sat, 09 Jan 2021 11:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 09 Jan 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Brazil President Jair Bolsonaro asks India to expedite shipment of COVID-19 vaccine PM Modi
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में बनी दो स्वदेशी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद देश में जल्द कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है। दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील दूसरे स्थान पर है, ऐसे में ब्राजील में वैक्सीनेशन की शुरुआत न हो पाने व देरी होने के कारण ब्राजील पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस खत को जारी किया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि मैं भारतीय टीकाकरण कार्यक्रम पर बिना कोई आंच आए हमारे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को तत्काल कार्यान्वयन के लिए 20 लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति करने की अपील करता हूं।
विज्ञापन


बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश ऐसे वक्त में भेजा है, जब एक दिन पहले ही ब्राजील सरकार द्वारा संचालित फियोक्रूज बॉयोमेडिकल सेंटर ने कहा था कि ब्राजील में एस्ट्राजेनेका की लाखों डोज इस महीने के अंत से पहले शायद नहीं पहुंच पाएंगी। फियोक्रूज ने कहा है कि वह वैक्सीन की डोज के लिए बातचीत कर रहा है। इसमें भारत से मंगाई जाने वाली 20 लाख डोज प्रमुख है। इसके पहले फियोक्रूज ने भारत से पहुंचने वाली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति देने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed