फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Cyclone caused Rains and winds several dead and injured as Flooding Landslides danger rises news and up

Brazil: ब्राजील में चक्रवात से बिगड़े हालात, 24 घंटे में 300 मिमी हुई बारिश, 21 की मौत, बाढ़ का खतरा और बढ़ा

Wed, 06 Sep 2023 07:51 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 06 Sep 2023 07:51 AM IST
सार

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर ने इसे अपने राज्य की सबसे खतरनाक मौसमी आपदा करार दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई इलाकों में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

विज्ञापन
Brazil Cyclone caused Rains and winds several dead and injured as Flooding Landslides danger rises news and up
दक्षिणी ब्राजील में भारी बारिश से आई बाढ़। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्राजील में चक्रवात की वजह से हुई जबरदस्त बारिश और हवाओं ने कोहराम मचा दिया है। दक्षिणी ब्राजील में इस प्राकृतिक आपदा के चलते अब तक कम से कम 21 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ की तीव्रता को और बढ़ा दिया है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य भी काफी मुश्किल हुआ है। 
विज्ञापन


ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर ने इसे अपने राज्य की सबसे खतरनाक मौसमी आपदा करार दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई इलाकों में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आलम यह है कि मुकुम नाम के 5000 की आबादी वाले छोटे शहर में अधिकतर लोग अपने घरों की छतों पर ही फंस गए। इनमें से ज्यादातर को हवाई मदद के जरिए निकाला गया है। बताया गया है कि इस शहर का 85 फीसदी इलाका बाढ़ के पानी में डूबा है। 
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा कि संघीय सरकार राज्य की मदद के लिए तैयार है। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुअर्डो लेइटे ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर ही 300 मिमी (11 इंच) बारिश हुई है। इससे कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन हुए। राहत-बचाव कर्मियों को लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में भी आई थी ऐसी ही आपदा
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में भी इस साल भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन हुए थे। तब इस आपदा में 40 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल रेसिफे शहर में जबरदस्त बारिश से हुए भूस्खलन में 100 लोगों की जान चली गई थी। विशेषज्ञों की मानें तो ब्राजील के पास अमेजिन जंगलों की कटाई का असर जलवायु पर पड़ा है और लगातार आ रही प्राकृतिक आपदाएं इसी का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed