ब्राजील में जारी सियासी बवाल में नया मोड़: तीनों सेना प्रमुखों को हटाया, विदेश मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में जारी सियासी बवाल के बीच ब्राजीलियाई राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए छह मंत्रियों को बदल दिया था। इसके एक दिन बाद ही मंगलवार को बोलसोनारो ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को हटाने का फैसला किया है।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि ब्राजील की सेना, नौसेना और वायुसेना के कमांडर्स को बदला जाएगा। ब्राजील दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर नियंत्रण नहीं कर पाने को लेकर राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो विपक्ष और जनता के निशाने पर हैं। उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी है। कोरोना वायरस से निपटने में नाकाम रहे राष्ट्रपति को भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। देश में उठे नए सियासी भूकंप के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को अपने पद से हटाने का निर्णय लिया है।
#BREAKING Brazil army, navy and air force chiefs exit in new turmoil for President Bolsonaro: statement pic.twitter.com/Ni9q8WlOdM
विज्ञापन विज्ञापन— AFP News Agency (@AFP) March 30, 2021
विदेश मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
इससे पहले, कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में विफल रहने का सारा ठीकरा विदेश मंत्री पर फोड़ दिया था, जिससके चलते विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो को इस्तीफा देना पड़ा था।कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रांका को नया विदेश मंत्री बनाया गया।
बता दें कि एक दिन पहले जेयर बोलसोनारो ने रक्षा मंत्री समेत छह मंत्रियों को हटा दिया था। हालांकि इस बदलाव के पीछे की वजह नहीं बताई गई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मंगलवार को बैठक में हुए इस फैसले के बारे में अवगत करा दिया गया है। इस बैठक में नए रक्षा मंत्री ब्रागा नेटो और पूर्व रक्षा मंत्री फर्नांडो एजेवेदो ने भाग लिया था।
लोग तो रोज मरते हैं, सामना करो
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर जेयर बोलसोनारो अजीबोगरीब बयान देते रहे हैं। महामारी पर नियंत्रण पाने में विफल रहने वाले बोलसोनारो ने देशवासियों से कहा था, ''कोरोना संक्रमण से हुई मौत का उन्हें दुख है, लेकिन क्या किया जाए लोग तो रोज मरते हैं।''इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी।
वैक्सीन लगाने से इंसान बनेगा मगरमच्छ
राष्ट्रपति बोलसोनारो ने फाइजर-बायोएनटेक की ओर से विकसित की जा रही वैक्सीन को लेकर बयान दिया है कि अगर कोई इस वैक्सीन को लेगा, तो वो मगरमच्छ बन जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस वैक्सीन के माध्यम से महिलाओं की दाढ़ी भी बढ़ सकती है। इससे पहले, भी राष्ट्रपति बोल्सोनारो कोरोना को लेकर कई बयान दे चुके हैं। उन्होंने पहले तो कोरोना जैसी बीमारी को मानने से मना कर दिया था और उसे मात्र एक फ्लू बताया।