फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boris Johnson tops poll of bad UK prime ministers as term comes to end

Poll: सबसे खराब प्रधानमंत्री की लिस्ट में शीर्ष पर बोरिस जॉनसन, जानिए सबसे अच्छा PM कौन?

Thu, 01 Sep 2022 08:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

मल्टीनेशनल बाजार अनुसंधान और परामर्श फर्म इप्सोस ने ये सर्वे 19 और 22 अगस्त के बीच किया। इस सर्वे में 1100 लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे में पीएम के रूप में सबसे खराब नेता बोरिस जॉनसन को पाया गया है। 
 

विज्ञापन
Boris Johnson tops poll of bad UK prime ministers as term comes to end
बोरिस जॉनसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश के सबसे खराब प्रधानमंत्रियों में शीर्ष पर हैं। मल्टीनेशनल बाजार अनुसंधान और परामर्श फर्म इप्सोस ने अपने ताजा सर्वेक्षण के बाद ये दावा किया है। ये सर्वेक्षण तब सामने आया है जब बोरिस जॉनसन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इप्सोस के सर्वे में बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री के रूप में खराब काम करने वाले नेताओं में पहला नंबर मिला है। 

विज्ञापन


1945 के युद्ध के बाद के ब्रिटिश नेताओं के प्रदर्शन पर किए गए इप्सोस के सर्वे में बोरिस जॉनसन को  लगभग 49 प्रतिशत ब्रिटिश जनता ने खराब पीएम बताया। वहीं, लगभग 41 प्रतिशत जनता ने कहा कि पूर्व पीएम थेरेसा मे को खराबा पीएम बताया, साथ ही 38 प्रतिशत जनता ने डेविड कैमरन को खराब पीएम बताया। इस तरह सबसे खराब पीएम की लिस्ट में सबसे ऊपर बोरिस जॉनसन का नाम रहा। वहीं, 1945 के युद्ध के बाद देश के अच्छे पीएम के रूप में 62 प्रतिशत जनता ने विंस्टन चर्चिल को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया। इन लोगों ने कहा कि युद्ध के समय के नेता ने अच्छा काम किया था। 
विज्ञापन


इप्सोस में राजनीतिक अनुसंधान के निदेशक कीरन पेडले ने कहा कि विंस्टन चर्चिल अच्छे प्रधानमंत्रियों की हमारी सूची में शीर्ष पर हैं। जनता को लगता है कि उन्होंने पीएम कार्यालय में अच्छा काम किया है, इसके बाद मार्गरेट थैचर हैं। उन्होंने कहा कि बोरिस जॉनसन उस सूची में चौथे स्थान पर हैं। मल्टीनेशनल बाजार अनुसंधान और परामर्श फर्म इप्सोस ने ये सर्वे 19 और 22 अगस्त के बीच किया। इस सर्वे में 1100 लोगों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती सात जुलाई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया के सामने लाइव आकर उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया था। अपने संबोधन के दौरान बोरिस जॉनसन ने अपने कार्यकाल में किए गए  कामों को भी गिनाया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री पद को छोड़ते हुए उन्हें काफी दुख हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed