फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boris Johnson If Putin were a woman, Ukraine would not have started the war

Boris Johnson: 'पुतिन महिला होते तो नहीं करते यूक्रेन युद्ध की शुरुआत', ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति पर कसा तंज

Wed, 29 Jun 2022 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 11:04 PM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यदि एक महिला होते तो वह एक उन्मादी और जबरन थोपे जाने वाले युद्ध की शुरूआत नहीं करते। जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन के समापर जर्मनी में स्थानीय मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे।

विज्ञापन
Boris Johnson If Putin were a woman, Ukraine would not have started the war
बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध अब भी थमा नहीं है। पूर्वी यूक्रेन पर रूस की ओर से तेज हमले जारी हैं। युद्ध के ऐलान के बाद से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों के नेताओं के निशाने पर हैं। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुतिन पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


'वैश्विक शांति के लिए सत्ता में आएं महिलाएं'
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यदि एक महिला होते तो वह एक उन्मादी और जबरन थोपे जाने वाले युद्ध की शुरूआत नहीं करते। जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन के समापर जर्मनी में स्थानीय मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिक्र किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक प्रमुख कारण पुतिन का अपनी ताकत दिखाना है। उन्होंने वैश्विक शांति की ओर एक कदम के तौर पर अधिक महिलाओं के सत्ता में आने की अपील की। 
विज्ञापन


पुतिन महिला होते तो नहीं थोपते जबरन आक्रमण
जॉनसन ने ब्रॉडकास्टर जेडडीएफ से कहा कि पुतिन यदि महिला हो, जो वह नहीं हैं, तो मुझे सचमुच में नहीं लगता कि उन्होंने एक उन्मादी और जबरन आक्रमण किया होता व इस तरह की हिंसा की होती। उन्होंने रूस के 69 वर्षीय राष्ट्रपति पुतिन का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप एक नुकसान पहुंचाने वाली शक्ति का सटीक उदाहरण देखना चाहते हैं तो यह वह चीज है जो पुतिन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'रूस सुरक्षा और शांति के लिए सीधा खतरा'
बोरिस जॉनसन की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटिश जनता नेताओं से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ाई की उम्मीद करती है जो दिन-प्रतिदिन बेकसूर नागरिकों की हत्या करता है। नाटो ने रूस को अपने सदस्यों की शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा और सीधा खतरा करार दिया है। तीस देशों के गठबंधन ने बुधवार को मैड्रिड में अपने शिखर सम्मेलन में एक बयान में यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed