फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bond between India, the US is a strategic and global partnership: Republican Senator

US: ‘भारत-अमेरिका का रिश्ता महज एक गठबंधन नहीं', PM मोदी की US यात्रा से पहले बोलीं रिपब्लिकन सांसद

Fri, 16 Jun 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 09:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। मोदी का 22 जून को वाशिंगटन में राजकीय अतिथि के रूप में स्वागत होगा। 

विज्ञापन
Bond between India, the US is a strategic and global partnership: Republican Senator
सांसद सिंडी हाइड स्मिथ पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा पर बोले। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर उत्साहित रिपब्लिकन सांसद का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच रिश्ता सिर्फ एक गठबंधन नहीं है। बल्कि एक रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक साझेदारी है।

विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

सांसद सिंडी हाइड स्मिथ ने बताया कि अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी का सम्मानित किया जाएगा। स्मिथ ने कहा कि भारतीय पीएम का दौरा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों के महत्व को दिखाती है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। मोदी का 22 जून को वाशिंगटन में राजकीय अतिथि के रूप में स्वागत होगा। उसी दिन वह अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का गर्मजोशी से होगा स्वागत
संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट में स्मिथ ने गुरुवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं तैयार हूं। अगले हफ्ते पीएम मोदी अमेरिका और भारत के बीच संबंधों के महत्व को रेखांकित करने के लिए कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके लिए उनका यहां सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी

मिसीसिपी से रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच का संबंध सिर्फ एक गठबंधन नहीं है। यह एक रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने लंबे समय से शांति, समृद्धि और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने में सहयोग की शक्ति को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद से ही अमेरिका-भारत के राजनयिक संबंध बढ़े हैं।



पूरे विश्व को मिल रहा लाभ

हाइड ने कहा कि शिक्षा से लेकर ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य तक वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों को हल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि इसका न केवल हमारे देशों बल्कि पूरे विश्व को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने का एक अवसर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed