फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb Smuggled Into Tehran Guesthouse Months Ago Killed Hamas Leader

Iran: ‘हानिया के आवास में दो महीने पहले गुप्त रूप से विस्फोटक लाया गया था’, अमेरिकी अखबार का चौंकाने वाला दावा

Thu, 01 Aug 2024 10:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 01 Aug 2024 10:59 PM IST
सार

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि तेहरान के जिस आवास में हानिया ठहरा हुआ था, वहां गुप्त रूप से एक विस्फोटक उपकरण लाया गया था। दावा किया गया है कि विस्फोटक को करीब दो महीने पहले आवास में छुपाया गया था। 

विज्ञापन
Bomb Smuggled Into Tehran Guesthouse Months Ago Killed Hamas Leader
इस्माइल हानिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक अंगरक्षक समेत इस्माइल हानिया की मौत हो गई। हमास ने भी इस्माइल हानिया की हत्या की बात स्वीकार की है और इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। इस बीच अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि तेहरान के जिस आवास में हानिया ठहरा हुआ था, वहां गुप्त रूप से एक विस्फोटक उपकरण लाया गया था। अखबार के अनुसार, मध्य पूर्व के पांच अधिकारियों ने बताया है कि विस्फोटक को करीब दो महीने पहले आवास में छुपाया गया था। 

विज्ञापन

दावा- बम को दूर से दागा गया था
दावे के अनुसार, जिस सरकारी आवास में हानिया ठहरा हुआ था, वहां इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स का सख्त पहरा था। जिस परिसर में एक भाग में हानिया को ठहराया गया था, उसे नेशात के नाम से जाना जाता है। इससे पहले मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस्माइल हानिया तेहरान आया था। उस दौरान उसने ईरान के बड़े नेताओं से भी मुलाकात की थी। अखबार के अनुसार, मध्य पूर्व के पांच अधिकारियों ने बताया कि जब बार यह सुनिश्चित हो गया कि हानिया अपने कमरे में मौजूद है, तो बम को दूर से दागा गया। इस धमाके में हानिया का एक अंगरक्षक भी मारा गया।

विज्ञापन

 

‘धमाके के बाद थर्रा उठी थी पूरी इमारत’
रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके बाद पूरी इमारत थर्रा गई थी। कुछ खिड़कियां टूट गईं और आवास की बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा भी भरभरा कर गिर गया। आगे बताया गया है कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के दो सदस्यों ने घटना के बारे में जानकारी दी। न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि सबूत के रूप में कुछ तस्वीरें भी मौजूद हैं। आगे बताया गया है कि हानिया अक्सर तेहरान स्थित इस आवास में ठहरने आता था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सभी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर हानिया की मौत को लेकर संवेदनशील जानकारियां साझा कीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य पूर्व में दोबारा शुरू हो सकता है संघर्ष
आपको बता दें कि ईरान के अधिकारियों और हमास ने बुधवार को कहा था कि हानिया की मौत के पीछे इस्राइल का हाथ है। माना जा रहा है कि इसके बाद से मध्य पूर्व में दोबारा संघर्ष शुरू हो सकता है। इसके अलावा गाजा में युद्ध विराम के लिए चल रही बातचीत के बाधित होने का भी खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की बात करने वाले प्रमुख नेताओं की सूची में हानिया का नाम प्रमुख था। उधर, इस्राइल ने आधिकारिक तौर पर हानिया की मौत की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed