फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bomb blast and firing in Kabul Afghanistan

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके और गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

Wed, 23 Dec 2020 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
bomb blast and firing in Kabul Afghanistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को हुए धमाके और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक स्वतंत्र अफगान चुनाव निगरानीकर्ता समूह के प्रमुख थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में हिंसा की यह नवीनतम घटना है और ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब तालिबान और अफगान सरकार के वार्ताकार कतर में दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के उद्देश्य से शांति समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने गैर सरकारी 'फ्री ऐंड फेयर इलेक्शन फोरम ऑफ अफगानिस्तान' (एफईएफए) के कार्यकारी निदेशक युसूफ रशीद की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रशीद की हत्या उस समय की गई जब वह एफईएफए के कार्यालय जाने के लिए निकले थे। इस हमले में उनका वाहन चालक भी घायल हुआ था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने रशीद पर हमले की निंदा की। गनी ने एक बयान में कहा कि रशीद ने लोकतंत्र को संस्थागत बनाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के प्रयास में कई साल बिताए। उन्होंने कहा, 'ऐसे हमलों को अंजाम देकर दुश्मन मौजूदा अफगानिस्तान को पीछे नहीं पहुंचा सकता जिसने लोगों के अथक प्रयासों और बलिदान से हालिया प्रगति और उपलब्धियां हासिल की हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में अमेरिकी राजनयिक रॉस विल्सन ने ट्वीट किया कि रशीद देश में प्रतिनिधि लोकतंत्र के समर्पित व दृढ़ पैरोकार थे। उन्होंने कहा, “उन्होंने सालों तक स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिये अथक प्रयास किये जिसमें सभी अफगानों की सहभागिता हो। उनकी मौत परिवार, मित्रों और राष्ट्र का नुकसान है।”


फरामर्ज ने बताया कि एक अलग घटना में बुधवार को काबुल के पूर्वी इलाके में पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। तत्काल इन हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को काबुल में सड़क पर बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया था और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed