{"_id":"5fd95254280b7235f5718dff","slug":"boko-haram-kidnapped-300-school-children-says-western-education-un-islamic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हरम ने किया 300 स्कूली बच्चों का अपहरण, पाश्चात्य शिक्षा को बताया गैर-इस्लामी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोको हरम ने किया 300 स्कूली बच्चों का अपहरण, पाश्चात्य शिक्षा को बताया गैर-इस्लामी
Wed, 16 Dec 2020 05:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मैडुगुरी
एजेंसी, मैडुगुरी
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
बोको हराम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
नाइजीरिया के बोको हरम के आतंकी अबुबकर शेकाऊ ने मंगलवार को दावा किया कि उसी के संगठन ने यहां के कतसीना स्थित सरकारी स्कूल के 300 बच्चों का अपहरण किया है। समाचार एजेंसी को भेजे एक मौखिक संदेश में उसका दावा है कि इन बच्चों को पाश्चात्य अंग्रेजी शिक्षा दी जा रही थी, जो इस्लाम के अनुसार वर्जित है।
विज्ञापन
बच्चों के अपहरण पर आए इस संदेश पर नाइजीरिया की सरकार ने जवाब नहीं दिया है। बोको हरम ने 2014 में भी 200 से अधिक स्कूली लड़कियों का चिकोब शहर में अपहरण कर लिया था। इनमें से कई की हत्या कर दी थी। कुछ लड़कियों का इस्तेमाल धर्म के प्रचार के लिए बनाए वीडियो में किया। 2009 में आतंकी संगठन बोको हरम के अस्तित्व में आने के बाद से यहां 30 हजार लोगों की हत्या की जा चुकी है। उसका लक्ष्य इस्लामी राज्य की स्थापना है।
विज्ञापन