{"_id":"684efb0f0514abd0600a6b9c","slug":"boeing-dreamliner-british-airways-chennai-bound-flight-returns-to-london-after-circling-in-the-sky-for-hours-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"BA25: अहमदाबाद में हादसे का शिकार बोइंग ड्रीमलाइनर फिर चर्चा में, चेन्नई आ रही उड़ान वापस लौटी लंदन; जानें वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
BA25: अहमदाबाद में हादसे का शिकार बोइंग ड्रीमलाइनर फिर चर्चा में, चेन्नई आ रही उड़ान वापस लौटी लंदन; जानें वजह
Sun, 15 Jun 2025 10:25 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:25 PM IST
सार
Boeing 787-8 Dreamliner: अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर चर्चा है। इस बार ये विमान ब्रिटिश एयरवेज एयरलाइन का है, जो लंदन से चेन्नई के लिए रवाना हुआ था। लेकिन करीब एक घंटा 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद वापस लंदन लौट गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट वापस लंदन लौटी
- फोटो : ANI / FlightRadar24
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा भारत से नहीं ब्रिटेन से है। जहां लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस हवाई अड्डे पर लौट आया। बता दें कि, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जिसका इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें - Plane Crash: 'खुशी से वापस जा रहे हैं...', हादसे से पहले अंतिम वीडियो में ब्रिटेन के जोड़े ने कहे थे ये शब्द
अब क्यों चर्चा में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर?
रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16pm (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36‑मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए।
विज्ञापन
आसमान में विमान का 'होल्डिंग पैटर्न'
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।
उड़ान रद्द, एयरलाइन के बयान का इंतजार
ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट पर उड़ान की स्थिति रद्द दिख रही है और एयरलाइन की तरफ से आधिकारिक बयान अभी जारी होना बाकी है।
यह भी पढ़ें - British Fighter Jet: ब्रिटिश लड़ाकू विमान की तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग; ईंधन की कमी बताई जा रही वजह
क्यों गिराया जाता है विमान का ईंधन?
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में डबल-रिडंडेंट सिस्टम होते हैं, फिर भी किसी भी संभावित जोखिम से बचने के लिए ईंधन गिराकर भार घटाना प्रोटोकॉल का हिस्सा है। इस तरह के लौटने से यात्रियों को असुविधा होती है, लेकिन लैंडिंग आसान होती है।
फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाला विमान वापस लौटा
उधर, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाला लुफ्थांसा विमान बीच हवा में ही अपने बेस पर वापस लौट आया। जानकारी के मुताबिक, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा था। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान एलएच752 दोपहर 1:05 बजे की बजाय एक घंटे 10 मिनट की देरी से 2:15 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना हुआ था और ये सोमवार को सुबह 6 बजे हैदराबाद में उतरने वाला था। इस मामले में लुफ्थांसा एयरलाइंस के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, 'हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली और इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया।'