{"_id":"68181ed4b03379b452033ed1","slug":"bodies-of-13-security-guards-found-in-a-gold-mine-in-peru-the-miners-had-kidnapped-them-nine-days-ago-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Peru: पेरू में सोने की खदान में मिले 13 सुरक्षा गार्डों के शव, नौ दिन पहले खनिकों ने कर लिया था अपहरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Peru: पेरू में सोने की खदान में मिले 13 सुरक्षा गार्डों के शव, नौ दिन पहले खनिकों ने कर लिया था अपहरण
Mon, 05 May 2025 07:43 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 05 May 2025 07:43 AM IST
सार
पेरू के सुदूर उत्तर-पश्चिमी शहर पाटाज में खदान पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे आपराधिक समूहों ने अब तक 39 श्रमिकों की हत्या कर दी है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि अपराध के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरू में एक सोने की खदान से 13 सुरक्षा गार्डों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षा गार्डों का 26 अप्रैल को खनिकों ने अपहरण कर लिया था। हाल ही के दिनों में एंडियन राष्ट्र में सबसे अहम खनन उद्योग में हिंसा बढ़ गई है।
पेरू के गृह मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा गार्डों के शव बरामद किए गए हैं। खनन कंपनी ला पोडेरोसा ने बताया कि खोज और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 13 शव बरामद किए। कंपनी ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्डों का अपहरण 26 अप्रैल को आपराधिक गिरोह से जुड़े खनिकों ने किया। इन खनिकों ने खदान पर घात लगाकर हमला किया था। पेरू के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि अपराध के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: दुबई में बनी अरेबियन गैजेल्स, रफ्तार की दीवानी 30 महिलाओं का पश्चिम एशिया का पहला ऑल-वुमन सुपरकार क्लब
विज्ञापन
सोने का खनन करने वाली निजी कंपनी ला पोडेरोसा ने कहा कि पेरू के सुदूर उत्तर-पश्चिमी शहर पाटाज में खदान पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे आपराधिक समूहों ने 1980 में कंपनी के परिचालन शुरू करने के बाद से अब तक कंपनी के 39 श्रमिकों की हत्या कर दी है, जिनमें नवीनतम 13 श्रमिक भी शामिल हैं।
दिसंबर 2023 में अवैध खनिकों ने उसी पोडेरोसा खदान पर विस्फोटकों से हमला किया, जिसमें नौ लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। हमलों की श्रृंखला के जवाब में ला पोडेरोसा ने अधिक सुरक्षा गार्ड भेजे।
दुनिया के लिए सोने और तांबे का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता पेरू ने अनौपचारिक खनिकों को कुछ सुरक्षा के साथ काम करने की अनुमति है। जैसे-जैसे धातुएं अधिक लाभदायक होती गईं, नई खनन तकनीकें सामने आईं और सरकार को प्रतिक्रिया देने में संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद अवैध खनन तेजी से एक विशाल उद्योग में बदल गया।
ये भी पढ़ें: ईरान 'परमाणु' पर अमेरिकी धमकियों से बेपरवाह, दिखाई नई बैलिस्टिक मिसाइल, मारक क्षमता 1200 KM
पेरू का अधिकांश भाग अपराध से घिरा हुआ है। इसके चलते सरकार को पिछले महीने आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी थी। देश के उत्तरी खनन क्षेत्र में दस्तकारी वाले खनिकों और उद्यमियों से जबरन वसूली के मामले भी बढ़ गए हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन