फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   boat carrying migrants capsizes off Libyan coast many people killing and missing

Libya: लीबिया के तट पर प्रवासियों से भरी नाव डूबी; कम से कम 19 लोगों की मौत, 42 लापता

Sat, 20 Sep 2025 03:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 03:56 AM IST
सार

लीबिया के कंबाउट तट से 9 सितंबर को रवाना हुई प्रवासी नाव डूब गई। इसमें 70 से ज्यादा सूडान व दक्षिण सूडान के लोग सवार थे। अब तक 19 शव बरामद हो चुके हैं। 14 लोग पांच दिन बाद बचाए गए और 42 अब भी लापता हैं। 
 

विज्ञापन
boat carrying migrants capsizes off Libyan coast many people killing and missing
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लीबिया के पूर्वी तट पर रबर से बनी एक प्रवासी नाव डूब गई। हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 42 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को नाव डूबने के बारे में जानकारी दी।  

विज्ञापन


यह नाव 9 सितंबर को कंबाउट शहर के पास समुद्र तट से रवाना हुई थी और उसी दिन डूब गई थी। इसमें 70 से अधिक सूडान और दक्षिण सूडान के नागरिक सवार थे। IOM के प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों को पांच दिन बाद बचाया गया, जबकि 42 लोग अब भी लापता हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बचे हुए लोग इतने दिनों तक समुद्र में कैसे जीवित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- अंतरराष्ट्रीय मंच पर ट्रंप को किया शर्मिंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का मुख्य रास्ता है लीबिया
लीबिया लंबे समय से अफ्रीका और मध्य पूर्व से युद्ध और गरीबी से भाग रहे प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का मुख्य रास्ता रहा है। लीबिया रेड क्रिसेंट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने फेसबुक पेज पर बताया कि उसे तोब्रुक प्रशासन से एक आपातकालीन कॉल मिला था, जिसमें कंबाउट समुद्र तट से शव बरामद करने की बात कही गई थी। रेड क्रीसेंट ने कई शव बरामद किए, लेकिन यह नहीं बताया कि वे वही 19 शव थे, जो IOM की रिपोर्ट में उल्लिखित थे या अलग।

जुवारा के अधिकारियों ने कहा- उन्होंने 35 प्रवासियों को बचाया
एक अलग घटना में, पश्चिमी लीबिया के तटीय शहर जुवारा के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत 35 प्रवासियों को बचाया। जुवारा नौसेना संचालन बल के एक बयान के अनुसार, प्रवासी अबू कम्माश क्षेत्र के तट पर एक नाव पर सवार थे। यह बल पश्चिम में राजधानी त्रिपोली में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार का हिस्सा है। 


ये भी पढ़ें: Syria: IS का टॉप कमांडर उमर अब्दुल कादर ढेर, 2013 में बेरूत स्थित ईरानी दूतावास पर हुए बम विस्फोट में था शामिल

इस महीने की शुरुआत में भी पलटी थी प्रवासी नाव
लीबियाई अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में भी लीबिया के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 22 लापता हो गए थे। तोब्रुक में तट रक्षक ने उस समय कहा था कि नाव में 32 प्रवासी सवार थे, जिनमें से नौ को बचा लिया गया था।

लीबिया में लंबे समय से बनी अराजकता 
गौरतलब है कि 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद लीबिया में लंबे समय से अराजकता बनी हुई है, जब तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से बेदखल कर मार दिया गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed