फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boat capsizes in Congo Fimi River many people dead dozens missing

Congo: कांगो की फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत; दर्जनों लोग लापता

Wed, 18 Dec 2024 03:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 03:43 AM IST
सार

इनोंगो के नदी आयुक्त डेविड कालेम्बा ने बताया कि नाव में ज्यादा लोग सवार होने की वजह से ओवरलोड थी। अब तक 25 शव बरामद हो चुके हैं। इलाके के निवासी एलेक्स एमबुम्बा ने बताया कि नाव में सामान भी लदा हुआ था और मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Boat capsizes in Congo Fimi River many people dead dozens missing
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्य कांगो में मंगलवार को लोगों से खचाखच भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। 

विज्ञापन


अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने का डर है।  
विज्ञापन


नाव में ज्यादा लोग सवार थे: डेविड कालेम्बा
इनोंगो के नदी आयुक्त डेविड कालेम्बा ने बताया कि नाव में ज्यादा लोग सवार होने की वजह से ओवरलोड थी। अब तक 25 शव बरामद हो चुके हैं। इलाके के निवासी एलेक्स एमबुम्बा ने बताया कि नाव में सामान भी लदा हुआ था और मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाव में इतने यात्री थे कि मरने वालों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माई-एनडोम्बे प्रांत यह साल का चौथा हादसा
यह हादसा माई-एनडोम्बे प्रांत में इस साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और यहां के लोग नदी परिवहन पर निर्भर हैं। 

सड़क परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ लोग
कांगो सरकार ने अक्सर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बावजूद, दूरदराज के इलाकों में लोग उपलब्ध सड़कों के लिए सार्वजनिक परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। 


अक्तूबर और जून में भी इसी तरह की घटना आई थी सामने 
इससे पहले, अक्तूबर में कांगो के पूर्वी हिस्से में एक अत्यधिक भरी हुई नाव डूबने से करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जून में भी किंशासा के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा हादसे के बाद सरकार ने प्रांत में सुरक्षा बढ़ाने और नावों को बचाव उपकरणों से लैस करने का निर्णय लिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed