फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blood test will know if there is a risk of heart attack

अमेरिकी व चीनी संस्थान के संयुक्त अध्ययन का दावा, खून की जांच से चलेगा पता, हृदयघात का खतरा तो नहीं

Mon, 20 Jul 2020 02:29 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Blood test will know if there is a risk of heart attack
blood test
वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में दावा किया कि अब रक्त की एक सामान जांच से हृदयाघात के खतरे का जल्द पता लगाया जा सकेगा। इससे हृदयाघात के मामलों में तेजी से उपचार संभव होगा। न्यूयार्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी कॉलेज ऑफ ऑस्टीयोपैथिक मेडिसिन और फूवाई हार्ट हॉस्पिटल बीजिंग के संयुक्त अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि आधे से ज्यादा हृदयाघात के मरीजों के कार्डियक टिशू में थायरॉइड हार्मोन टी3 की मात्रा बेहद कम हो जाती है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा, जबकि हृदयाघात के अधिकतर मामलों में बढ़ती दिल की बीमारी और उक्त रक्तचाप मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में टी3 का घटता स्तर हृदयाघात का प्रमुख लक्षण हो सकता है। जितनी जल्दी मरीज में इसकी पहचान होगी उसे उतनी जल्दी बेहतर इलाज मिल सकेगा। आमतौर पर हृदयाघात के मुख्य लक्षण काम का तनाव, सांस लेने में मुश्किल, थकान, पैरों में सूजन और तेजी से दिल धड़कना होता है। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने शोध के बाद पाया कि रक्त की जांच से टी3 हार्मोन का स्तर समय समय पर जांचा जा सकता है। इसके कम होते ही डॉक्टर हृदयाघात के खतरे से अलर्ट हो सकते हैं और समय से पहले ही इसका इलाज शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed