{"_id":"5f5868508ebc3e6a0a7c6025","slug":"blast-in-kabul-targets-afghan-vice-president-saleh-s-convoy-says-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति को निशाना बना कर बम से हमला, 10 नागरिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति को निशाना बना कर बम से हमला, 10 नागरिकों की मौत
Wed, 09 Sep 2020 10:59 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबूल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबूल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में ब्लास्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को देश के पहले उप राष्ट्रपति के काफिले को निशाना बना कर किए गए बम हमले में कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें उप राष्ट्रपति के कई बॉडीगार्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी संगठन ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और तालिबान ने हमले में भूमिका से इनकार किया है।
प्रवक्ता रजवान मुराद के अनुसार बम हमले में अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया। सालेह अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने हमले के शीघ्र बाद टेलीवीजन पर बताया कि वह सुरक्षित हैं और वह मामूली रूप से जले हैं। टीवी फुटेज में उनके एक हाथ में बैंडेज लगा दिखा है।
विज्ञापन
मुराद ने कहा, ' खतरनाक आतंकवादी हमला विफल रहा और सालेह काबुल हमले में आज सुरक्षित बच गए।' प्रवक्ता ने और अधिक जानकारी नहीं दी।
गृहमंत्री प्रवक्ता तारिक अरियन ने एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की है कि इस बम हमले में सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में कम से दो नागरिकों की मौत हो गई और अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमले के बाद क्षेत्र में भयानक आग लग गई। इस क्षेत्र में खाना बनाने और घरों को गर्म करने के लिए दुकानों में गैस सिलेंडर बेचे जाते हैं। उन्हें आशंका है कि मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने हमले के तुरंत बाद इसमें संगठन भूमिका से इनकार किया।