{"_id":"59158dc04f1c1b231f853bc1","slug":"blast-at-mastung-in-the-balochistan-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः ब्लूचिस्तान में बम धमाके में 25 की मौत, संसद के डिप्टी चेयरमैन भी घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानः ब्लूचिस्तान में बम धमाके में 25 की मौत, संसद के डिप्टी चेयरमैन भी घायल
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 12 May 2017 04:49 PM IST
सार
पाक मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक ये धमाका मस्तंग कस्बे में हुआ, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पड़ता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में 37 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। ये धमाका बलूचिस्तान के मस्तंग कस्बे में हुआ, जिसमें पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए। पाक मीडिया के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 50 किमी दक्षिण में स्थित मस्तंग कस्बे मे ये धमाका हैदरी को निशाना बनाकर किया गया था। हैदरी ही हमलावरों के निशाने पर थे। बताया जा रहा है कि हैदरी मस्जिद से शुक्रवार की नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी ये धमाका किया गया। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली है।
इस धमाके में घायल लोगों को 7 एंबुलेंस की मदद से तुरंत क्वेटा पहुंचाय़ा गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस धमाके में पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह के आसपास की इमारतें भी हिल गईं।eath toll in Mastung(#Balochistan) blast rises to 25: Pak media
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 50 किमी दक्षिण में स्थित मस्तंग कस्बे मे ये धमाका हैदरी को निशाना बनाकर किया गया था। हैदरी ही हमलावरों के निशाने पर थे। बताया जा रहा है कि हैदरी मस्जिद से शुक्रवार की नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी ये धमाका किया गया। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली है।
पाक मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी घायल हुए हैं, पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल, वो धमाके की चपेट में सीधे नहीं आए, बल्कि धमाके की वजह से उड़े कांच के टुकड़ों से वो घायल हुए।Deputy Chairman of Pakistan's Senate Maulana Abdul Ghafoor Haideri also injured in Mustang (Balochistan) blast: Pak media pic.twitter.com/n5iPEHMt3X
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
इस धमाके में घायल लोगों को 7 एंबुलेंस की मदद से तुरंत क्वेटा पहुंचाय़ा गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।