फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bitcoin ATM: Thousands of kiosks open in America, use of cryptocurrency from gas station to cigarette shop has increased

बिटकॉइन एटीएम : अमेरिका में खुले हजारों कियोस्क, गैस स्टेशन से लेकर सिगरेट दुकान तक बढ़ा क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल

Mon, 15 Mar 2021 10:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bitcoin ATM: Thousands of kiosks open in America, use of cryptocurrency from gas station to cigarette shop has increased
Bitcoin ATM

अमेरिका में क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण तेजी से बिटकॉइन एटीएम खुल रहे हैं। गैस स्टेशन से लेकर सिगरेट दुकान तक इसका उपयोग हो रहा है। यही वजह है कि इस वर्चुअल करंसी या आभासी मुद्रा के दाम बीते दिनों 58 हजार डॉलर तक पहुंच गए। 

विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में बिटकॉइन का कारोबार व उपयोग दोनों बढ़े हैं। इसे देखते हुए कियोस्क ऑपरेटर क्वाइनफिलिप व कॉइन क्लाउड ने हजारों एटीएम स्थापित कर दिए हैं। मोंटेना में स्मोक शॉप यानी सिगरेट दुकानों और कॉरोलिनास में गैस स्टेशन तथा डेलिस में बिटकॉइन् एटीएम लग चुके हैं। 
विज्ञापन

दुकानों पर हो रही खरीदी बिक्री
बिटकॉइन की खरीदी-बिक्री दुकानों पर भी होने लगी है। यह वजह है कि हाल ही में इसके दाम 58 हजार डॉलर तक पहुंच गए थे। उक्त एटीएम से इनकी आनलाइन खरीदी बिक्री भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार से ज्यादा एटीएम खुले
हाउमैनीबिटकॉइनएटीएम डॉटकॉम के मुताबिक जनवरी तक 28,185 बिटकॉइन एटीएम खुल चुके थे। इस स्वतंत्र शोध इकाई के अनुसार इनमें 10 हजार पांच महीनों के अंदर खुले। नए कारोबारी क्षेत्रों में इन एटीएम का चलन बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed