फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Birth rates in Chinas 10 provincial-level regions fall below 1 per cent, showing demographic crisis

तीन बच्चा नीति फेल? चीन के 10 प्रांतीय क्षेत्रों में जन्म दर घटकर एक फीसदी से नीचे, उभरा जनसांख्यिकीय संकट 

Wed, 05 Jan 2022 03:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 05 Jan 2022 03:00 PM IST
सार

ड्रैगन ने 2016 में एक बच्चे की नीति को खत्म करते हुए देश के सभी युगलों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जब जनगणना की रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि चीन की आबादी अब तक की सबसे कम रफ्तार से बढ़कर 1.41 अरब तक पहुंची है तो चीन ने दो बच्चा नीति में भी संशोधन कर इसे तीन बच्चा नीति बनाया। 

विज्ञापन
Birth rates in Chinas 10 provincial-level regions fall below 1 per cent, showing demographic crisis
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन के चीन 10 प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में वर्ष 2020 में जन्म दर घटकर एक फीसदी से नीचे आ गई है। इसने चीनी युगलों को तीन बच्चे पैदा करने की प्रोत्साहन नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आबादी बढ़ाने वाली नीतियों के बावजूद जन्म दर घटने से चीन में गहराते जनसांख्यिकीय संकट को दूर करने की दुविधा बढ़ गई है। 

विज्ञापन

चीन ने पिछले साल अगस्त में तीन बच्चा नीति को एक प्रमुख नीतिगत बदलाव के रूप में लागू किया था, ताकि देश में दशकों पुरानी बच्चा नीति के कारण पैदा हुए जनसांख्यिकीय संकट को दूर किया जा सके।ड्रैगन ने 2016 में एक बच्चे की नीति को खत्म करते हुए देश के सभी युगलों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जब 10 साल में एक बार की जाने वाली जनगणना की रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि चीन की आबादी अब तक की सबसे कम रफ्तार से बढ़कर 1.41 अरब तक पहुंची तो चीन ने दो बच्चा नीति में भी संशोधन कर इसे तीन बच्चा नीति बनाया। 
विज्ञापन

60 साल से ज्यादा उम्र के 18.7 फीसदी बढ़े
चीन के नए जनसंख्या आंकड़े बताते हैं कि चीन में जनसांख्यिकीय संकट गहराता जा रहा है, क्योंकि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 2020 में 18.7 फीसदी बढ़कर 26.40 करोड़ हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां भी बढ़ाई गईं 
चीन बच्चा नीति को मंजूरी के बाद चीन ने अपने 20 से ज्यादा प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में नियमों में बदलाव कर दिया था। इसके साथ ही दंपतियों के लिए छुट्टियां बढ़ाईं, पितृत्व अवकाश शुरू किया, प्रसूति अवकाश बढ़ाया, विवाह अवकाश में भी बढ़ोतरी की। सांख्यिकीय ईयरबुक के अनुसार चीन के 10 प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में जन्म दर वर्ष 2020 में एक फीसदी से भी कम रही है। देश के सर्वाधिक आबादी वाले प्रांत हेनान में भी 1978 के बाद पहली बार 10 लाख से कम बच्चों का जन्म हुआ। 

चीन की जन्म दर 2020 में 8.52 रही
चीन की जन्म दर 2020 में प्रति एक हजार लोगों पर 8.52 रही। यह पिछले 43 सालों में सबसे कम है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में चायना स्टेस्टिकल ईयर बुक 2021 के प्रकाशित आंकड़ों में यह बात कही गई है। आबादी की स्वाभाविक वृद्धि दर भी 1.45 फीसदी रही, यह 1978 के बाद की सबसे कम है। 


जन्म दर बढ़ने से रोकने में कोविड-19 का भी असर
चीन के रेनमिन विश्वविद्यालय के जनसंख्या और विकास अध्ययन केंद्र के प्रमुख सोंग जियान का मानना है कि देश की जन्म दर नहीं बढ़ने की वजह कोविड-19 महामारी भी रही है। उनका कहना है कि चीन को बढ़ती उम्र और लोगों की पसंद में बदलाव सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कारणों से देश की जन्म दर निम्न बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed