फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill passed against gun culture in US House of Representatives

US: अमेरिका में बंदूक संस्कृति के खिलाफ बिल पास, 213 के मुकाबले 217 मतों से विधेयक पारित, सीनेट में मुश्किल

Sun, 31 Jul 2022 03:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jul 2022 03:53 AM IST
सार

माना जा रहा है कि सीनेट (उच्च सदन) में इसके पारित होने में कई परेशानियां हैं। निचले सदन में बिल को डेमोक्रेट पार्टी (Democrat Party) ने पेश किया था। वहां पर उनकी संख्या अच्छी है, लेकिन सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का बोलबाला है। वहां पर इस बिल का गिरना तय है।

विज्ञापन
Bill passed against gun culture in US House of Representatives
अमेरिका में बंदूक संस्कृति के खिलाफ निचले सदन में बिल पारित (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में बंदूक संस्कृति (Gun culture ) और इसके दुष्परिणाम से होने वाली मौतों पर गंभीरता जताते हुए प्रतिनिधि सभा (United states house of representatives) में एक बिल पारित किया गया। दशकों बाद असॉल्ट राइफल्स (Assault Rifles) पर प्रतिबंध के लिए यह कार्रवाई की गई। अब उच्च सदन में इसे पास होना जरूरी है ताकि कानून बन सके।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सीनेट (US Senate) में इसके पारित होने में कई परेशानियां हैं। निचले सदन में बिल को डेमोक्रेट पार्टी (Democrat Party) ने पेश किया था। वहां पर उनकी संख्या अच्छी है, लेकिन सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का बोलबाला है। वहां पर इस बिल का गिरना तय है। निचले सदन में भी इस बिल को पास कराने के लिए केवल दो रिपब्लिकन सांसदों ने ही डेमोक्रेटों का साथ दिया था। प्रतिनिधि सभा (House of representatives) में बिल के पक्ष में 217 वोट पड़े जबकि इसके विपक्ष में 213 मत पड़े। निचले सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने बिल को अहम बताया क्योंकि इस पर कानून बनने से देश में घातक हथियारों की बिक्री रुक जाएगी।
विज्ञापन


सीनेट में पास होना मुश्किल
सीनेट में कुल 100 सीटें हैं जिनमें से डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों के पास 50-50 सीटें हैं। यहां इस बिल को पास कराने के लिए सरकार को 10 रिपब्लिकन सांसदों का वोट भी चाहिए होगा, जो कि बेहद मुश्किल है। सीटों के यही आंकड़े इस बार भी इस बिल को पास होने से रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1994 में पास हुआ था एक बिल
अमेरिकी संसद ने 1994 में देश देश के भीतर फैली बंदूक संस्कृति को रोकने के लिए एक बिल पास किया था। इसकी मियाद केवल दस वर्षों की थी जो 2004 में खत्म हो गई। इसके बाद से ही देश में घातक हथियारों की बिक्री और चलन पहले जैसा ही हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed