{"_id":"5e993d0a8ebc3e735433c1c5","slug":"bill-melinda-gates-foundation-announced-to-give-rs-1150-crore-for-making-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका बनाने के लिए गेट्स फाउंडेशन ने किया 1150 करोड़ रुपये देने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का टीका बनाने के लिए गेट्स फाउंडेशन ने किया 1150 करोड़ रुपये देने का एलान
Fri, 17 Apr 2020 10:52 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का टीका तैयार करने और अन्य उपायों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और अध्यक्ष बिल गेट्स की संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 15 करोड़ डॉलर (1150 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त योगदान देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से अब तक कोरोना से जंग के लिए 25 करोड़ डॉलर (1900 करोड़ रुपये) का योगदान दिया गया है। गेट्स फाउंडेशन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, इस अतिरिक्त राशि का उपयोग डायग्नोस्टिक, चिकित्सीय और टीके का विकास करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि कोरोना वायरस से जूझ रहे अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देशों की भी मदद की जाएगी।