फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill introduced to protect personal data of US citizens read big news

Big News: अमेरिकी नागरिकों के डाटा की सुरक्षा के लिए विधेयक तैयार, इक्वाडोर की जेल में झड़प, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 05 Oct 2022 05:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 05:09 AM IST
सार

एआई से भरी दुनिया में लोगों के डिजिटल और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए व्हाइट हाउस का अमेरिकी सरकार को निर्देश है। 

विज्ञापन
Bill introduced to protect personal data of US citizens read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को क्रत्रिम बौद्धिकता (एआई) संचालित उपकरणों के इस्तेमाल का नियमन करने वाले महत्वाकांक्षी विधेयक का खाका पेश किया। इसमें लोगों के निजी डाटा की सुरक्षा और निगरानी की सीमा संबंधी प्रावधान भी हैं।

विज्ञापन


एआई अधिकार विधेयक के खाके में विशिष्ट प्रवर्तन कार्रवाइयों का ब्यौरा नहीं है, बल्कि यह एआई से भरी दुनिया में लोगों के डिजिटल और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए व्हाइट हाउस का अमेरिकी सरकार को निर्देश है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के विज्ञान और तकनीकी नीति कार्यालय के उपनिदेशक एलोंद्र नेल्सन का कहना है कि वास्तव में बाइडन-हैरिस प्रशासन का कहना है कि हमें केवल सरकार ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करना होगा। कार्यालय का कहना है कि यह श्वेत पत्र प्रशासन की तकनीकी कंपनियों को जवाबदेह ठहराने की प्रमुख प्रगति की जानकारी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्वाडोर : जेल में झड़प, 15 की मौत, 20 घायल
मध्य इक्वाडोर स्थित लाटाकुंगा जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे मादक तस्कर के स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की झड़प बताया है। इक्वाडोर के राष्ट्रीय सुधार-गृह सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। घटना के वीडियो में कैदियों के चीखने और गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। पिछले साल इक्वाडोर की जेलों में करीब 316 कैदी मारे गए थे। इस साल अब तक 90 की मौत हो चुकी है।

ओमान में रूपे डेबिट कार्ड लांच करने का समझौता
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और ओमान के केंद्रीय बैंक (सीबीओ) के बीच मंगलवार को ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद रूपे डेबिट कार्ड ओमान में भी लांच किया जाएगा। इससे दोनों देशों के वित्तीय संबंधों का एक नया युग शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

समझौते पर हस्ताक्षर के साक्षी बने विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन। उन्होंने ओमान के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष ताहिर अल अमरी से मुलाकात भी की। दोनों देशों के संबंध मजबूत करने के लिए मुरलीधरन सोमवार को दो दिन का यात्रा पर ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। बाद में मुरलीधरन ने ट्वीट कर इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में नए युग की शुरुआत करार दिया।

फ्लोरिडा के पांच लाख घरों में एक सप्ताह बाद भी बिजली नहीं
फ्लोरिडा में तबाही मचाने के बाद चक्रवात इयान उत्तरी कैरोलिना और वहां से आगे क्यूबा पहुंच गया, लेकिन मंगलवार तक एक हफ्ते बाद भी राज्यभर के पांच लाख घरों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। बचाव दल अब भी बाढ़ के पानी से भरे घरों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

इस तूफान से फ्लोरिडा में 71, उत्तरी कैरोलिना में चार और क्यूबा में तीन लोगों की मौत हुई है। 27 सितंबर को इयान कैरिबबीन टापू पहुंचा था और एक दिन बाद फ्लोरिडा। खोज व बचाव के लगातार जारी प्रयासों के बाद फ्लोरिडा से 1600 से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 

हालांकि ज्यादातर फ्लोरिडावासियों के लिए अब बिजली की बहाली पहली प्राथमिकता है। 241 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली हवाओं के कारण बिजली की लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। 

भारत व ब्रिटेन के रक्षा संबंध और मजबूत बनाए जाएंगे
ब्रिटेन और भारत के रक्षा सलाहकार समूहों की यहां मंगलवार को हुई बैठक में दोनों देशों के संबंध और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त ने यह जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता रक्षा सचिव अजय कुमार और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव डेविड विलियम्स ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सेवा स्तरीय विभिन्न द्विपक्षीय समूहों और अन्य रक्षा सहयोग तंत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 इससे पहले जुलाई में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ब्रिटिश एनएसए स्टीफन लवग्रोव से मिलकर द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की थी। इस दौरान खासकर साइबर सुरक्षा, समुद्री और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, हिंसक अतिवादियों से निपटने पर वार्ता हुई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच वार्ता हुई थी। 

श्रीलंका : राष्ट्रपति के अधिकारों पर बहस रुकने की आशंका
श्रीलंका के संविधान में 22वें संशोधन को लेकर संसद में बहस रुकने की आशंका है। इस संशोधन के जरिये राष्ट्रपति के बजाय संसद को अधिकार दिए जाने हैं। इस मुद्दे पर सत्ताधारी श्रीलंका पोदुजना पैरामुना पार्टी (एसएलपीपी) में मतभेद उत्पन्न हो गए हैं। बहस छह और सात अक्तूबर को होनी थी।

अगस्त माह में कैबिनेट ने इस संशोधन को मंजूरी देकर अधिसूचित किया था। 22वां संशोधन मौलिक रूप से 21ए है और इसे 20ए का स्थान लेना है। यह संशोधन देश के आर्थिक और इसके कारण राजनीतिक संकट में फंसने के बाद लाया गया था। 19वें संशोधन के स्थान पर 20ए लाकर तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को बेहद ताकतवर बना दिया गया था। 

नाम न छापने की शर्त पर एक सांसद ने कहा, इस पर रविवार को सांसदों के समूह में बात हुई थी। इसमें ज्यादातर ने कहा कि देश के आर्थिक और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह इसे लाने का सही समय नहीं है। 

अरुणाचल प्रदेश पेपर लीक मामले में तीन और गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अरुणाचल प्रदेश पुलिस की विशेष जांच सेल ने सरकारी अधिकारियों बिनम जोमांग, तलुंग जोमांग और एक अन्य लोथ एजिंग को गिरफ्तार किया है। बिनम नामसाई जिले के लेकांग में पंचायती राज विभाग में एक जूनियर इंजीनियर है, जबकि तालुंग पांगिन में कृषि सहायक है।

पर्यावरण संरक्षण में सतत विकास एक महत्वपूर्ण भाग : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर मुंबई के नगर निगम द्वारा चल रहे मुंबई तटीय सड़क परियोजना में आंशिक विकास कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी। इस दौरान कोर्ट ने कहा, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सतत विकास एक महत्वपूर्ण भाग है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने अपने 2019 के आदेश को संशोधित किया। पीठ ने कहा कि निगम निकाय को उद्यान, खुले पार्क, साइकिल व जॉगिंग ट्रैक बनाने, समुद्र के किनारे सैरगाह और सड़क मार्ग के जरिये लैंडस्केपिंग और मनोरंजन स्थलों का निर्माण करने की अनुमति दी जाती है।

मप्र : गरबा पंडाल पर पथराव तीन आरोपियों के घर ढहाए
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक गरबा पंडाल में दो समूहों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन के घरों के अवैध निर्माण को ढहाया गया। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, जिले में सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजानी गांव में दो अक्तूबर की रात पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। दो गुटों में विवाद के बाद गरबा पंडाल में पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू किया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया, 19 के खिलाफ मामला दर्ज कर सात को जांच के बाद हिरासत में लिया गया। कुछ आरोपी आदतन अपराधी हैं। मंगलवार को राजस्व विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों के 4.5 करोड़ से अधिक कीमत के 4500 वर्ग फुट से अधिक के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

इसलिए हुआ विवाद : पुलिस सूत्रों के अनुसार, सलमान नाम का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहा था तभी उसके और एक अन्य व्यक्ति के बीच झगड़ा हुआ। बाद में सलमान और उसके सहयोगी गरबा स्थल पर उस व्यक्ति की तलाश में पहुंचे और विवाद पथराव में बदल गया।

बैंक खाता खाली कर सकता है सोवा वायरस
बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को सोवा वायरस से बचने की अपील की है। इसने सोशल मीडिया पर कहा कि सोवा नाम के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इससे बैंक खाता खाली हो सकता है यह वायरस ग्राहकों की निजी जानकारियां चुरा लेता है। यह मोबाइल बैंकिंग को ही निशाना बना रहा है। एसबीआई के एप को आधिकारिक स्टोर से ही इंस्टॉल करें।

इसका सबसे पहले पता जुलाई में चला था। इस समय इसका पांचवां संस्करण आ गया है। पहले यह अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों में ज्यादा सक्रिय था। इससे पहले इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉस टीम (सीईआरटी) ने भी भारतीय बैंकिंग ग्राहकों को सावधान किया था। यह लॉगइन के समय ही पासवर्ड, नाम, कुकीज चोरी कर लेता है।

25,000 मोबाइल टॉवर लगेंगे
सरकार ने 500 दिन में 25,000 मोबाइल टॉवर को लगाने के लिए 26,000 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दे दी है। इसे भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क के जरिये पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन दिन पहले घोषित किया था।  इन टॉवर को कई राज्यों में लगाया जाएगा।

सोनी-जी के विलय को मिली मंजूरी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोनी और जी के विलय को शर्तिया तौर पर मंजूरी दे दी है। पिछले साल सितंबर में इन दोनों कंपनियों ने विलय की घोषणा की थी। इस सौदे से सोनी को भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इनवेस्को के कारण यह सौदा विवाद में था।

महाराष्ट्र: मुकाबला जीतने के कुछ घंटे बाद पहलवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत 
एक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को हराने के कुछ घंटे बाद ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 22 वर्षीय एक पहलवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पहलवान मारुति सुरवासे पिछले कुछ महीने से राष्ट्रकुल कुश्ती संकुल अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। वह सोलापुर जिले के पंढरपुर के रहने वाले थे। अकादमी के संचालक राम सारंग ने कहा, कोल्हापुर जिले में दशहरे से पहले एक कुश्ती मुकाबले का आयोजन किया गया था।

सुरवासे ने एक वर्ग में जीत दर्ज की और दूसरे पहलवानों के साथ अकादमी लौट रहा था। उसे रात को छाती में दर्द हुआ। उन्होंने कहा, एक साथी पहलवान सुरवासे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर दवाई लेने गया, लेकिन सुरवासे गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed