{"_id":"5db66a8b8ebc3e017f1e81ee","slug":"bilawal-bhutto-zardari-took-part-in-diwali-celebrations-held-at-gurudwara-saheb-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: दिवाली के जश्न में शामिल हुए बिलावल भुट्टो, कहा- बधाई देने आया हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: दिवाली के जश्न में शामिल हुए बिलावल भुट्टो, कहा- बधाई देने आया हूं
Mon, 28 Oct 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को सिंध के कश्मोर जिले के गुरुद्वारे में एक दिवाली कार्यक्रम में शिरकत की। पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। बिलावल सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के साथ गुरुद्वारा साहेब सिंह सभा में पहुंचे थे।
विज्ञापन
गुरुद्वारे प्रमुख सरदार महेश सिंह ने पीपीपी अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बिलावल ने कहा कि वह पाकिस्तान के हिंदू और सिख समुदायों को दिवाली की बधाई देने के लिए आए हैं। पीपीपी ने हर नागरिक के लिए समान अधिकारों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
बिलावल ने कहा कि मैं गुरुद्वारे में दिवाली मनाने का मौका देने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को बधाई देता हूं। इस साल की दिवाली पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर के हिंदू समुदाय के लिए बेहद खास रही। यहां 72 साल बाद शवाला तेजा सिंह मंदिर में दिवाली मनाई गई।
विज्ञापन
पिछले 72 सालों से बंद तेजा सिंह मंदिर को कुछ महीने पहले ही श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार हिंदू समुदाय ने मंदिर में दिवाली मनाने के लिए खास इंतजाम किए थे। पुनर्निर्माण हो रहे मंदिर को सजाया गया और इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।