{"_id":"5f824f2d8ebc3e9be74e3e9b","slug":"bilawal-bhutto-challenge-to-imran-khan-ready-to-go-to-jail-said-army-is-not-an-institution-of-any-one-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावल भुट्टो की इमरान को चुनौती, जेल जाने को तैयार, कहा- सेना किसी एक पार्टी की कोई संस्था नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिलावल भुट्टो की इमरान को चुनौती, जेल जाने को तैयार, कहा- सेना किसी एक पार्टी की कोई संस्था नहीं
Sun, 11 Oct 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को चुनौती देते हुए कहा कि वह अन्य सभी राजनेताओं के साथ जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इमरान खान सरकार से नहीं डरेंगे।
विज्ञापन
कराची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिलावल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री सेना का इस्तेमाल राजनीतिक गुट के तौर पर कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा की जा रही रैलियों के कारण सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रणाली के खिलाफ विरोध करने के लिए तैयार है और हम लोगों को इस जाल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान खान पर हमला करते हुए बिलावल ने कहा कि सेना किसी एक पार्टी की कोई संस्था नहीं है, जिसे वह अपने सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में भी असफल साबित हुई है। पाकिस्तान के विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि खान की सरकार ने आम लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और कोविड-19 महामारी के कारण हुए आर्थिक कहर के बीच उन्हें अकेला छोड़ दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरयम, और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रमुख राजा मोहम्मद फारूक अहमद खान सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ 1 अक्तूबर को राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।