फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto calls for judicial reforms after Pakistan's apex court quashes his grandfather's conviction

Pakistan: 'न्यायिक सुधार का समय आ गया', पूर्व PM जुल्फिकार की सजा को गलत ठहराए जाने के बाद बोले बिलावल भुट्टो

Fri, 05 Apr 2024 06:02 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सजा को गलत ठहराया। जिसके ठीक एक महीने बाद, बिलावल भुट्टों ने न्यायिक सुधारों की पैरवी की है। 
 

विज्ञापन
Bilawal Bhutto calls for judicial reforms after Pakistan's apex court quashes his grandfather's conviction
बिलावल भुट्टो-पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सजा गलत मुकदमे का नतीजा था, ठीक एक महीने बाद उनके पोते और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश में न्यायिक सुधार हो।
विज्ञापन


पिछले महीनें सुप्रीम कोर्ट ने माना गलत था फैसला
पिछले महीने, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा की पीठ ने फैसला सुनाया कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संस्थापक जुल्फिकार भुट्टो की 1979 में सजा गलत सुनवाई का परिणाम थी। सुनवाई 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा अपने ससुर जुल्फिकार भुट्टो को हत्या के मामले में उकसाने के लिए दोषी ठहराए जाने और 1979 में उनकी फांसी की सजा पर फिर से विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भेजे गए एक विशेष मामले पर आधारित थी।
विज्ञापन


नई सरकार से न्यायिक सुधार करने की करेंगे अपील- बिलावल
दिवंगत जुल्फिकार अली भुट्टो की 45वीं बरसी के मौके पर गुरुवार को लरकाना जिले में इफ्तार में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) नई संघीय सरकार से न्यायिक सुधार करने के लिए कहेगी। पीपीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह न्यायिक सुधार शुरू करने का समय है। गौरतलब है कि 8 फरवरी को हुए आम चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद पाकिस्तान में पीएमएल-एन और पीपीपी ने गठंबधन कर सरकार बना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोगों को न्याय देना चाहते हैं- बिलावल जरदारी भुट्टो
बिलावल जरदारी भुट्टो ने कहा कि हम लोगों को त्वरित न्याय देना चाहते हैं। बिलावल ने याद किया कि उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो ने न्यायिक सुधारों को चार्टर ऑफ डेमोक्रेसी (सीओडी) का एक अभिन्न अंग बनाया था, जिस पर मई 2006 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ हस्ताक्षर किए गए थे। बिलावल ने दावा किया कि पीएमएल-एन के सहयोग से सीओडी का 90 प्रतिशत कार्यान्वयन किया गया है, जिसमें 1973 के संविधान को उसके मूल स्वरूप में बहाल करना और प्रांतों को अधिकार देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed