{"_id":"5dab33a58ebc3e93d84494e3","slug":"bilawal-bhutto-announces-nationwide-protest-against-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावल भुट्टो ने इमरान खान के खिलाफ खोला मोर्चा, देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिलावल भुट्टो ने इमरान खान के खिलाफ खोला मोर्चा, देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा
Sat, 19 Oct 2019 09:32 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 19 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो ने इमरान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिलावल ने सरकार के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। अपनी घोषणा में बिलावल ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
अपनी पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल ने कहा, ‘इमरान पर इस्तीफा देने का दबाव बनाने और देश में वास्तविक लोकतंत्र बहाल करने के लिए उनकी पार्टी देशभर में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करेगी। सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है, क्योंकि उसने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। हमारी मांग देश में फिर से लोकतंत्र बहाल करने की है।’
विज्ञापन
वास्तविक लोकतंत्र बहाली की मांग
पाकिस्तान में वास्तविक लोकतंत्र बहाली की मांग करते हुए बिलावल ने कहा, ‘हम यह कृत्रिम लोकतंत्र स्वीकार नहीं करते हैं। लोगों के लिए लोकतांत्रिक और सामाजिक आर्थिक अधिकार बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
इसके लिए इमरान को इस्तीफा देना होगा। हमारा सरकार विरोधी आंदोलन कराची से शुरू हो चुका है।’ उन्होंने पीएम इमरान पर कश्मीर मुद्दे से समझौता करने का आरोप लगाया।